Connect with us

Trending

चुचैला कला गौशाला में आयोजित हुआ वृक्षारोपण कार्यक्रम ,जिला अधिकारी श्री राजेश कुमार त्यागी जी व क्षेत्रीय विधायक धनौरा श्री राजीव तरारा जी ने गौशाला परिसर में किया पौधारोपण

Published

on

अमरोहा(सु वि):- विकासखंड धनौरा के अंतर्गत चुचैला कला गौशाला में क्षेत्रीय विधायक धनौरा राजीव तरारा व जिलाधिकारी राजेश कुमार त्यागी द्वारा वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी न्यायिक माया शंकर यादव उप जिला अधिकारी धनोरा जिला विकास अधिकारी सरिता द्विवेदी पशुचिकित्सा अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारियों ने भी वृक्षारोपण किया। क्षेत्रीय विधायक राजीव तरारा ने गौशाला परिसर में बड़ी संख्या में उपस्थित चुचैला कला के ग्रामीण जनों और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण की शुद्धता और शुद्ध ऑक्सीजन के लिए वृक्षारोपण का महत्वपूर्ण स्थान है । आजकल फल और सब्जियों में बहुत से रसायनों का प्रयोग किया जा रहा है जो कि हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही हानिकारक हैं हमें जीने के लिए शुद्ध हवा नहीं मिल पा रही है लगातार जलवायु बदलती जा रही है यह सब पृथ्वी में पेड़ों की अंधाधुंध कटाई और पेड़ों की कमी का परिणाम है आप सब अपने खेत पर व खाली पड़ी अन्य जमीन पर पेड़ अवश्य लगाएं यह हम सब के और आने वाली पीढियां के लिए बहुत ही लाभदायक होगा । कहा की पेड़ लगाना पुण्ड का कार्य भी है इस धरती मां को बचाने वातावरण के शुद्धिकरण के लिए पेड़ लगाना आवश्यक है ।

जिलाधिकारी राजेश कुमार त्यागी ने संबोधित करते हुए कहा कि पेड़ मानव जीवन के लिए अनेक तरह से लाभकारी हैं हम सबको इस पृथ्वी को हरा भरा बनाए रखने और शुद्ध हवा के लिए वृक्षारोपण में उत्साह और उमंग के साथ बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए और खुशी के साथ हमें अपने परिवार के किसी सदस्य के नाम पर पेड़ लगाना चाहिए ।एक पेड़ आपको अपनी मां के नाम भी लगाना होगा ।जिस प्रकार एक मां अपने बच्चों को पालन पोषण कर बड़ा करती है इस तरह आपको भी लगाए गए पेड़ की सुरक्षा का ध्यान रखकर उसको बड़ा करना होगा । जनपद में बड़ी संख्या में फलदार व छाँह दार वृक्ष लगाए जा रहे हैं । आज इस गौशाला में बड़ी संख्या में वृक्ष लगाया जा रहे हैं यह अवश्य गौशाला में पशुओं के छांव के लिए लाभदायक होंगे । कार्यक्रम के अवसर पर जिलाधिकारी और विधायक राजीव तरारा ने गौशाला का भ्रमण कर गायों को स्वास्थ्य व हरा चारा पानी भूसा का भी जायजा लिया और गायों को गुड़ खिलाया । इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी न्यायिक माया शंकर यादव जिला विकास अधिकारी सरिता द्विवेदी उप जिलाधिकारी धनोरा श्रीमती चंद्रकांता सहित अन्य संबंधित अधिकारी व पशुपालन विभाग के डॉक्टर व कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending