Trending
नो हेलमेट नो फ्यूल के अंतर्गत चलाया गया चेकिंग अभियान
मथुरा (राजकुमार गुप्ता) सब का सपना:- वरिष्ठ सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन राजेश राजपूत ने अवगत कराया है कि सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुपाल में सड़क दुर्घटनाओं में वर्ष 2023 की अपेक्षा वर्ष 2024 में हुई वृद्धि के दृष्टिगत सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाये जाने हेतु दिनांक 01.01.2025 से दिनांक 31.01.2025 तक राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है।
इसी क्रम में आज दिनांक 12.01.2025 को जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में राजेश राजपूत, वरिष्ठ सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन), मथुरा तथा सुश्री पूजा सिंह (यात्री / मालकर अधिकारी), मथुरा द्वारा सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति वाहन चालकों / स्वामियों को जागरुक किया तथा जनपद में “नो हेल्मेट नो फ्यूल” के तहत शहर के राया कस्बे में चेंकिग अभियान चलाया तथा पेट्रोल पम्प का निरीक्षण किया। यातायात नियमों का पालन न करने वाले वाहन चालकों पर प्रवर्तन कार्यवाही की गयी, हेल्मेट, सीटबेल्ट, राँग साइड, मोबाइल फोन, तथा वायु प्रदूषण के 137 चालान किये गये, एआरटीओ प्रवर्तन द्वारा जनपद के समस्त लोगों विनम्र निवेदन किया कि वाहन चलाते समय यातायात के नियमों को पालन अवश्य करें, सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन न करने वाले वाहन चालकों पर कड़ी प्रवर्तन कार्यवाही की जायेगी।
-
bjp news3 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध2 years agoकार्य क्षेत्र से घर जाने के दौरान रास्ते से गायब पत्रकार विशाल शर्मा की मौत, परिवार में मचा कोहराम
-
अपराध3 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending2 years agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
