Connect with us

Trending

रविवार को गिर्राज परिक्रमा मार्ग पर चलाया गया स्वच्छता अभियान

Published

on

बाबा कढेरा विद्यालय के द्वारा नहीं रुकेगा सफाई अभियान

गोवर्धन/मथुरा(राजकुमार गुप्ता) सब का सपना:- बाबा कढेरा सिंह विद्या मंदिर के तत्वाधान में रविवार को गिर्राज परिक्रमा मार्ग की सफाई के लिए लगातार सातवें रविवार को स्वच्छता अभियान जारी रखा, सफाई अभियान की शुरुवात विद्यालय चेयरमैन सुरेश सिंह, प्रबंधक प्रह्लाद सिंह, डॉ अशोक, रुक्मेश सिंह, बिजेंद्र पहलवान के द्वारा किया गया I

रविवार को 47 लोगों के साथ 25 झाड़ू लेकर खम्बा नंबर 180 (पूछरी का लौठा) से खम्बा नंबर 225 तक परिक्रमा मार्ग में सफाई की गई । एक बार फिर सातवें रविवार को विद्यालय परिवार ने संकल्प लिया है कि आने वाले हर रविवार को विशेष स्वच्छता अभियान निरंतर चलता रहेगा, सफाई अभियान पिछले रविवार 06 अक्टूबर से प्रारंभ किया गया, इस दौरान वहां परिक्रमर्थियों में भी बहुत उत्साह दिखाई दिया और सफाई अभियान की प्रशंसा की जा रही है I विद्यालय प्रबंधक प्रह्लाद सिंह ने बताया कि ने कहा कि गिर्राज की तलहटी गोवर्धन में स्वच्छता की बहुत समस्याएं रहती है परिक्रमार्थियों की भीड़ होने के कारण जगह – जगह परिक्रमा मार्ग में गन्दगी हो जाती है जिसे लोग स्वच्छता का संकल्प लेकर दूर कर सकते है ऐसा ही प्रयास बाबा कढेरा सिंह विद्यालय द्वारा किया जा रहा है I

इस सफाई अभियान कार्यक्रम में चेयरमैन सुरेश सिंह, प्रबंधक प्रह्लाद सिंह, डॉ. अशोक, विद्यालय कोऑर्डिनेटर बिपिन सिंह, रुक्मेश सिंह, उधम, बिजेंद्र पहलवान, ओमप्रकाश, बेदप्रकाश, महेश, भोला पंडित, ऋषि पंडित, जगदीश, कृष्णा चौधरी, दाऊ जी पंडित, हेमेन्द्र वार्डन,श्याम कुमार, मनोज कुमार, बच्चू, हाकिम चौधरी, आदि ने स्वच्छता अभियान में सहयोग किया ।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending