Connect with us

Trending

महावन पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान,नशे के दुष्प्रभावों के बारे में दी जानकारी

Published

on

महावन/मथुरा (राजकुमार गुप्ता) सब का सपना:- मिशन शक्ति अभियान फेज-05 के दृष्टिगत महावन क्षेत्राधिकारी भूषण वर्मा के निर्देशन में महावन पुलिस की टीम ने कस्बा महावन, ग्राम कारब नशा मुक्ति माइक्रो प्लान द्वारा नशे के दुष्प्रभावों के बारे में बताकर जानकारी दी तथा महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा व सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु महिला एवं बच्चों से सम्बन्धित समस्याओं एवं मुद्दों पर समझ बनाना व घरेलू हिंसा से संरक्षण, दहेज प्रतिषेध, कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न निवारण, पॉक्सो, बाल विवाह प्रतिषेध व महिलाओं की गरिमा के विरुद्ध प्रमुख अपराधों की जानकारी दी गयी।

महिला हिंसा से संबंधित अन्य शिकायतों के निवारण हेतु वीमेन पावर लाइन (1090), पुलिस आपातकालीन सेवा (112), सीएम हेल्पलाइन नंबर (1076),चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर (1098), वन स्टाप सेन्टर (181),साइबर हेल्पलाइन नंबर (1930), स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन नंबर (102),एम्बुलेन्स सेवा (108), जनसुनवाई पोर्टल, स्थानीय थाने की हेल्प डेस्क, राष्ट्रीय/राज्य महिला आयोग के सम्बन्ध में जानकारी देकर जागरूक किया गया इस दौरान थाना प्रभारी डेजी पंवार, उपनिरीक्षक आकांक्षा,उपनिरीक्षक निशिका,उपनिरीक्षक धर्मेंद्र कुमार आदि रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending