Connect with us

Trending

पिंक डे सेलिब्रेशन के अवसर पर चलाया गया स्वच्छता अभियान

Published

on

रहरा/अमरोहा (सब का सपना) मनोज शर्मा:- जनपद के गंगेश्वरी विकासखंड के ग्राम पंचायत चंदनपुर, मटीपुरा, छपना, तरौली आदि ग्राम पंचायत में पिंक ड्रेस सेलिब्रेशन के तहत सोमवार को स्वच्छता अभियान चलाया गया।

पिंक डे सेलिब्रेशन के तहत जिला अधिकारी निधि गुप्ता वत्स, अश्वनी कुमार मिश्रा मुख्य विकास अधिकारी, पारुल सिसोदिया जिला पंचायत राज अधिकारी, के निर्देश पर पिंक डे सेलिब्रेशन मनाया गया जिसके तहत ग्राम पंचायत बिहारीपुर ऐतवाली, चंदनपुर, छपना, तरौली,मटीपुरा आदि ग्राम पंचायत में साफ सफाई करने के लिए ग्रामीणों को जागरूक किया गया। इस दौरान ग्राम विकास अधिकारी कपिल कुमार ने कहा कि स्वच्छता अपनाए, बीमारी भगाएं। स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत के नारे को समझें और ज्यादा से ज्यादा साफ सफाई पर ध्यान दें। कपिल कुमार ने आगे कहा कि जिलेभर में 2 अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के तहत स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। जिसका मुख्य उद्देश्य गांव में साफ सफाई को बढ़ावा देना है और बीमारियों को दूर भगाना है।

उन्होने कहा कि आज पिक डे सेलिब्रेशन के अंतर्गत गांव में स्वच्छ अभियान चलाया गया है। ग्राम वासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया है और आगे भी इस तरीके के कार्यक्रमों का आयोजन होता रहेगा। इस दौरान ग्राम विकास अधिकारी कपिल कुमार व ग्राम प्रधान और भारी संख्या में ग्रामवासी, समूह सखी मौजूद रही।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending