Connect with us

Trending

सीओ अनुज चौधरी ने अपनी जिंदगी जोखिम में डाल बचाई 25 लोगों की जान, वीडियो वायरल

Published

on

चंदौसी/सम्भल (हनी चन्द्रा) सब का सपना:- चंदौसी के मौलागढ़ शिव मंदिर के पास शनिवार को एक मकान में अचानक भीषण आग लग गई। मौके पर आए सीओ चंदौसी अनुज चौधरी ने कई लोगों की जान बचाई। आग इतनी तेजी से फैली कि पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के मुताबिक मकान में बड़ी मात्रा में ज्वलनशील पदार्थ से भरे ड्रम रखे थे। जिससे आग ने विकराल रूप ले लिया। दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची लेकिन आग पर काबू पाना आसान नहीं था। आग की भयावहता को देखते हुए अन्य क्षेत्रों से 4 और दमकल वाहन बुलाए गए। मौके पर क्षेत्राधिकारी चंदौसी अनुज चौधरी पुलिस बल के साथ राहत कार्य में जुट गए।

आग की चपेट में आए मकान में फंसे 10 लोगों और पड़ोसी मकानों से 15 लोगों को क्षेत्राधिकारी अनुज चौधरी ने जान जोखिम में डालकर सुरक्षित बाहर निकाला। इसी दौरान मकान में रखे ज्वलनशील ड्रमों में विस्फोट हो गया। लेकिन गनीमत रही कि क्षेत्राधिकारी और पुलिस कर्मियों की जान बाल-बाल बच गई।

यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई जोकि पूरे शहर में आग की तरह वायरल हो गई। मौके पर उपजिलाधिकारी निधि पटेल और सप्लाई ऑफिसर ललित भी पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। सूत्रों के अनुसार मकान में पेट्रोल में मिलावट के लिए इथेनॉल के ड्रम रखे गए थे। फिलहाल पुलिस ने सेम्पल लेकर जांच के लिए भेजे हैं और मकान मालिक फरार बताया जा रहा है।



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending