Connect with us

खेल

Cricket news:- लीजेंड्स लीग टी-10 क्रिकेट मे हसनपुर के युवा का चयन

Published

on

हसनपुर/अमरोहा (सब का सपना):- वरिष्ठ समाजसेवी एवं पेशे से चिकित्सक नरेश कुमार के पुत्र प्रियांशू प्रताप के लीजेंड्स लीग टी–10 क्रिकेट के चयन होने पर अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ हसनपुर के पदाधिकारियों द्वारा उनके आवास पर पहुंचकर गुलदस्ता भेंट कर एवं मुंह मीठा कराकर शुभकामनाएं दी।

अखिल भारतीय अंबेडकर युवक संघ के अध्यक्ष रामवीर सिंह ने बताया कि शहर की प्रतिभाएं लगातार विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही है। उसी क्रम में वरिष्ठ समाजसेवी एवं चिकित्सक नरेश कुमार के पुत्र ने क्रिकेट-10 में चयन कराकर हसनपुर शहर का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि से निश्चित रूप से क्रिकेट के क्षेत्र में नवयुवकों को प्रेरणा मिलेगी। इस अवसर पर समाजसेवी नवाब सैफी, मयंक प्रताप,ऋषिपाल सिंह,काले सिंह, हरपाल सिंह,जीतू, नन्हें सिंह, करनवीर सिंह आदि मौजूद रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending