अपराध
खेत में पड़ा मिला युवक का शव परिजनों ने जताई करंट से हत्या की आशंका
आदमपुर/अमरोहा (सब का सपना) नवरत्न शर्मा:- रविवार की सुबह घर से गए युवक का दोपहर के समय खेत में रास्ते किनारे शव पड़ा हुआ मिला। इसके बाद जानकारी मिलने पर युवक के परिवारजन भी मौके पर पहुंच गए जहां परिवार जनों ने युवक की करंट से हत्या की आशंका जताई।
थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव फतेहपुर अधेक के रहने वाले नरेश कुमार रविवार सुबह घर से दो व्यक्तियों के साथ आए थे लेकिन उसके बाद दोपहर के समय उनका शव ढवारसी चोकी से कुछ दुरी खेत में रास्ते किनारे पड़ा हुआ मिला।जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। वही जब पूरे मामले की जानकारी परिवार जनों और ग्रामीणों को लगी तो मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। वहीं परिवार जनों ने बिजली के करंट से हत्या होने की आशंका जताई है। मृतक नरेश कुमार ने अपने पीछे तीन बच्चे और पत्नी को छोड़ा है । वहीं परिवार जनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं थाना अध्यक्ष शोकिंद्र वालियांन ने कहा है कि पीएम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।
-
bjp news3 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध2 years agoकार्य क्षेत्र से घर जाने के दौरान रास्ते से गायब पत्रकार विशाल शर्मा की मौत, परिवार में मचा कोहराम
-
अपराध3 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending2 years agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
