Connect with us

अपराध

तीन दिन से लापता युवक का शव गन्ने के खेत में मिला, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Published

on

सिम्भावली/हापुड़ (बाबर अली) सब का सपना:- तीन दिन से लापता युवक का शव गन्ने के खेत में मिला। रास्ते से गुजर रहे ग्रामीणो ने गन्ने के खेत में युवक के शव को देखा। ग्रामीणों के द्वारा मामले की जानकारी पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवक की शिनाख्त करते हुए परिजनों के साथ फोरेंसिक टीम को जानकारी दी। सूचना पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किये। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं परिजनों ने दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाकर कार्यवाही की मांग की है।

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस

जानकारी के अनुसार सिम्भावली थाना क्षेत्र के गांव बक्सर के पास में स्थित गाँव वैठ के जंगल में सोमवार की सुबह वासिल पुत्र बूंदा का ईख का खेत है जिसमें एक शव पड़ा हुआ दिखाई दिया। वहां से निकल रहे ग्रामीणों ने पास जाकर देखा। जिसकी जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त 25 वर्षीय साहिल पुत्र इजाजू निवासी गांव बक्सर निवासी के रूप मे की। पुलिस ने फोरेंसिक टीम को घटना की जानकारी दी। जानकारी मिलते ही फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई और साक्ष्य इकट्ठा किए। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।शव की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि वह घर सें तीन दिन सें लापता था। जिसकी खोजबीन की जा रही थी लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। जिसको लेकर सिम्भावली थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थीं। मौके पर एसओ श्याें पाल और सीओ वरुण मिश्र मौके पर पहुंच गए।

पुलिस ने की जांच जारी

वहीं अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर ने बताया कि परिजनों की जानकारी के अनुसार मृतक साहिल घर सें दोस्तों सें मिलने के लिए गया था। तब सें मृतक युवक लापता था। पुलिस ने शक के आधार पर दों युवकों को हिरासत में लिया है। जल्द ही युवक की हत्या का पर्दाफाश किया जाएगा। फिलहाल जांच चल रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending