Trending
पुलिस उपमहानिरीक्षक मुनिराज द्वारा अभ्यर्थियों के प्रशिक्षण हेतु रिक्रूट ट्रेनिंग सेंटरों का किया गया निरीक्षण
बहजोई/संभल(सब का सपना):- पुलिस उपमहानिरीक्षक मुरादाबाद परिक्षेत्र, मुरादाबाद मुनिराज द्वारा पुलिस लाइन बहजोई में गार्द की सलामी लेकर पुलिस अधीक्षक जनपद सम्भल कृष्ण कुमार के साथ आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती-2023 में चयनित अभ्यर्थियों के प्रशिक्षण हेतु रिक्रूट ट्रेनिंग सेंटरों का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान पुलिस लाइन बहजोई में चल रहे 142 महिला रिक्रूट आरक्षियों के जेटीसी प्रशिक्षण सेन्टर एवं ईश्वर दास टैक्निकल इन्स्टीट्यूट बहजोई में 568 पुरूष रिक्रुट आरक्षियों के जेटीसी प्रशिक्षण सेन्टर का निरीक्षण किया गया एवं रिक्रूट आरक्षियों के व्यवस्थापन तथा ट्रेनिंग की व्यवस्थाओं जैसे मैस, बैरक, स्नानघर, कक्षाओं आदि का जायजा लेते हुए शारीरिक प्रशिक्षण एवं तकनीकी प्रशिक्षण पद्धतियों पर विशेष ध्यान देने हेतु निर्देशित किया गया एवं व्यवस्थाओं को मानक अनरूप पूर्ण करने के सम्बन्ध में सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये।
इसके साथ ही प्रशिक्षण की गुणवत्ता और कौशल विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के लिए सम्बन्धित को निर्देश दिये गये। दोनों ट्रेनिंग सेन्टरों पर रिक्रूट आरक्षियों के लिए शारीरिक प्रशिक्षण के साथ कानून और पुलिस की बुनियादी प्रक्रियाओं के बारे में प्रशिक्षण दिया जाएगा। उनको पुलिस के कर्तव्यों के बारे में जानकारी दी जाएगी। इस अवसर पर सहायक पुलिस अधीक्षक लाइन आलोक कुमार, क्षेत्राधिकारी यातायात डा0 प्रदीप कुमार सिंह, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन अशोक कुमार, प्रभारी आरटीसी आदि पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे थे।
-
bjp news2 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध2 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending1 year agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
-
Trending1 year agoउत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट (उपज) की कार्यकारिणी बैठक संपन्न
