उत्तर प्रदेश
जिलाधिकारी ने पीएम श्री विद्यालय का किया निरीक्षण
संभल (बहजोई):- जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया के द्वारा विकासखंड गुन्नौर के पीएम श्री विद्यालय बबराला का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय के निर्माण कार्य की गुणवत्ता को चेैक करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने संबंधित को निर्देशित करते हुए कहा कि विद्यालय की भूमि की पैमाइश कराई जाए और 31 दिसम्बर तक निर्माण कार्य पूर्ण कराने के लिए निर्देशित किया।
जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका पंचायत बबराला को निर्देशित करते हुए कहा कि स्कूल की साफ सफाई कराना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी सहित सभी संबंधित अधिकारियों द्वारा विद्यालय के बच्चों के साथ तिथि भोजन भी किया। इसके उपरांत जिलाधिकारी द्वारा विकास खंड रजपुरा के पी. एम. श्री विद्यालय सेमरी का निरीक्षण किया। विद्यालय के निर्माण कार्य को 31 दिसंबर तक पूर्ण करने के लिए संबंधित को निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने पोषण वाटिका एवं एजुकेशन पार्क का निर्माण कार्य पूर्ण करने के लिए संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देशित किया।
प्रधानाचार्य के कक्ष का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि प्रधानाचार्य के कक्ष को पीएम श्री विद्यालय आटा मॉडल पर बनाया जाए। जिलाधिकारी ने इसके पश्चात विकासखंड रजपुरा के पी. एम. श्री विद्यालय गवां का निरीक्षण किया। सर्वप्रथम जिलाधिकारी ने पीएम श्री पथ का निरीक्षण किया एवं उसकी गुणवत्ता को देखते हुए निर्माण कार्य को समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
स्कूल परिसर में स्थित पुराने नलकूप कुआ के जर्जर भवन का मूल्यांकन करते हुए नीलामी करने के निर्देश दिए जिलाधिकारी ने कहा इसके स्थान पर आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण कार्य किया जाए। जिलाधिकारी ने स्कूल की भूमि की पैमाइश करने के लिए संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अलका शर्मा, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत आशीष सिंह, अपर जिला पंचायत राज अधिकारी सीपी सिंह सहित समस्त संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
-
bjp news2 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध2 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending1 year agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
-
Trending1 year agoउत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट (उपज) की कार्यकारिणी बैठक संपन्न
