Connect with us

उत्तर प्रदेश

त्वरित न्याय दिलाने हेतु महिला जनसुनवाई का किया गया आयोजन

Published

on

अमरोहा(सु.वि.) :- उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्या अवनी सिंह की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिला को त्वरित न्याय दिलाने हेतु महिला जनसुनवाई का आयोजन किया गया। बुद्धवार को आयोजित महिला जनसुनवाई में जनपद अमरोहा से 10 पीड़ित महिलाओं द्वारा माननीय सदस्य के सामने अपनी समस्याओं को रखा। जिस पर सदस्य महोदया ने उन्हें न्याय दिलाने का आश्वासन दिया और जिस विभाग से संबंधित है उन्हें प्रेषित कर उन्हें निर्देश दिए की समस्याओं का समाधान किया। उन्होंने कहा कि घरेलू हिंसा से जितने भी प्रकरण है सर्वप्रथम दोनों पक्षों को बुलाकर उनकी वार्ता कराई जाए ताकि हो सके उनके घर टूटने से बच जाए।

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्या ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मौके पर जाकर सुलह-समझौते के आधार पर मामलों का निस्तारण कराए। निस्तारण में समस्या आने पर प्रशासन का सहयोग लेकर कड़ी कार्रवाई की जाए। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की मंशा के अनुसार महिला आयोग महिलाओं की सुरक्षा व उनको न्याय दिलाने को लेकर पूरी तरह से संवेदनशील है। विकास के विभिन्न क्षेत्राें में महिलाओं-बालिकाओं की भागीदारी मुख्यमंत्री की प्राथमिकताओं में शामिल है। सुनवाई के दौरान महिलाओं की समस्याओं को लेकर उचित कार्रवाई व समाधान करना उनकी व्यक्तिगत जिम्मेदारी है। इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी, क्षेत्राधिकारी आदि सहित संबंधित अधिकारी व कर्मचारियों सहित पीड़ित महिलाएं उपस्थित रही।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending