Trending
जिलाधिकारी ने तहसील हसनपुर का किया निरीक्षण, अतिक्रमण को लेकर अधिकारियों को दिए यह निर्देश
अमरोहा (सब का सपना):- जिलाधिकारी जी द्वारा पुरानी तहसील हसनपुर का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने अंश निर्धारण के प्रकरण तालाबों का अतिक्रमण हटाने और आवंटन चारागाह की भूमि आय जाति निवास प्रमाण पत्रों की निस्तारण और तहसील न्यायालयों में लंबित मुकदमों के निस्तारण की समीक्षा की। इस अवसर पर जिला अधिकारी ने उप जिलाधिकारी हसनपुर को निर्देश देते हुए कहा कि आय जाति निवास प्रमाण पत्रों का समय बद्ध निस्तारण हो कोई लंबित नहीं रहना चाहिए। तालाबों में जहां पर अतिक्रमण है उसको प्राथमिकता से टीम भेज कर अतिक्रमण हटाया जाए ।
पट्टे आवंटन का जो लक्ष्य है उसको पूर्ण किया जाए। कहा की जो तालाब कब्जा कर लिए गए हैं उनको चिन्हित कर कब्जा हटाया जाए और उनकी खुदाई कराई जाए। कहा की अंश निर्धारण के प्रकरणों पर प्राथमिकता से कार्य किया जाय इसमे किसी भी प्रकार की लापरवाही ना हो । तहसील न्यायालयों पर जो मुकदमे दर्ज हैं उनकी डेट फिक्स कर प्राथमिकता से निस्तारण कराया जाए ।धारा 24, 67 व अन्य धाराओं में लंबित मुकदमों का प्राथमिकता से निस्तारण सुनिश्चित हो।जिलाधिकारी ने कहा कि राजस्व वसूली प्राथमिकता से हो इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न हो जितनी भी आरसी हैं उसके सापेक्ष अभियान चलाकर वसूली कराई जाए । इस अवसर पर जिलाधिकारी ने तहसील रिकॉर्ड रूम का भी निरीक्षण किया है और उप जिलाधिकारी हसनपुर से आवश्यक जानकारी प्राप्त की ।
तहसील निरीक्षण के पूर्व जिलाधिकारी ने गंगा एक्सप्रेसवे में चकअम्बिया पुर गुलाम के निकट ग्रामीणों द्वारा एक्स्प्रेसवे में अंडर पास की मांग किये जाने पर मौके पर पहुंच कर निरीक्षण किया और ग्रमीणो तथा गंगा एक्सप्रेसवे के अधिकारियों के साथ संयुक्त वार्ता कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये । इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी न्यायिक माया शंकर यादव उप जिलाधिकारी हसनपुर तहसीलदार हसनपुर सहित अन्य संबंधित मौजूद रहे।
-
bjp news2 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध2 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending1 year agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
-
Trending1 year agoउत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट (उपज) की कार्यकारिणी बैठक संपन्न
