Connect with us

Trending

जिलाधिकारी ने किया जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, कार्यालय का निरीक्षण

Published

on

अमरोहा (सु. वि.):- जिलाधिकारी द्वारा बेसिक शिक्षा विभाग कार्यालय का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के अवसर पर जिलाधिकारी ने बेसिक शिक्षा कार्यालय द्वारा शिक्षा व्यवस्था के सुधार के लिए चलाये जा रहे कार्यक्रमों मिड-डे-मील, आइजीआरएस, निलंबित टीचर की जांच प्रेरणा पोर्टल, खेल की टूल किट, टीएलएम का वितरण सहित अन्य बेसिक शिक्षा द्वारा कराया जाने वाले कार्यक्रमों की एक-एक करके अलग-अलग पटलों में पहुँच संबंधित पटल सहायक व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से जानकारी प्राप्त की।

बेसिक शिक्षा अधिकारी सभी कस्तूरबा गांधी विद्यालयो का करें औचक निरीक्षण

प्रभारी कस्तूरबा विद्यालय से एक माह में कितनी बार विद्यालयों की चेकिंग की जाती है, ठंड के दृष्टिगत विद्यालयों में क्या व्यवस्था कराई गई है सहित अन्य जानकारी ली। निर्देशित करते हुये कहा कि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सभी कस्तूरबा गांधी विद्यालयो का औचक निरीक्षण करें। सभी विद्यालयो में ठंड के दृष्टिगत सभी व्यवस्थायें पूर्ण हो, सुरक्षा के दृष्टिगत सभी इन्तजाम पूरे हो यह सुनिश्चित किया जाये।

निशुल्क पाठ पुस्तक का वितरण शतप्रतिशत होना चाहिए:- जिलाधिकारी

जिलाधिकारी ने बेसिक शिक्षा विद्यालयों में मूलभूत सुविधाएं प्रेरणा पोर्टल, निःशुल्क पाठ्य पुस्तक वितरण, आवश्यक खेल किट और टीएलएम की जानकारी लेकर निर्देशित करते हुए कहा कि सभी खंड शिक्षा अधिकारियों से सत्यापन कराया जाए की निशुल्क पाठ पुस्तक का वितरण शतप्रतिशत हो गया है या नहीं। कहा कि यह सुनिश्चित करें कोई भी पुस्तक कार्यालय में ही न रखी रह जाए। पिछली जैसी स्थिति नहीं होनी चाहिए। पिछली बार पाठ पुस्तक वितरण में जो लापरवाही की गई है उन दोषियों पर किया कार्रवाई की गई है। जिलाधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से जानकारी ली। कहा कि वितरण में लापरवाही संज्ञान में आयी तो किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। शासन से मिली हुई खेलकिट और टीएलएम का विवरण विद्यालयों में हो जाए।खंड शिक्षा अधिकारी से सत्यापन रिपोर्ट लें।

मिड-डे मील में दिया जाए गुणवत्ता का विशेष ध्यान:- जिलाधिकारी

जिलाधिकारी ने डीसी मिड-डे-मील पटल का निरीक्षण कर कहा कि दूध की गुणवत्ता ठीक नहीं रहती शिकायत मिल रही हैं कैसे चेक करते ‘हैं। निर्देशित करते हुए कहा कि मिड-डे मील में गुणवत्ता का विशेष ध्यान दिया जाए। विद्यालयों का निरीक्षण करने पर मिड-डे मील में खामियां पाई जाती हैं, दूध में पानी मिलाने की अनेक बार शिकायतें मिल चुकी हैं। मिड डे मील विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण दिया जाय। प्रत्येक विद्यालय में मेन्यू चार्ट अपडेट किया जाए। मेन्यू चार्ट के अनुसार ही मिड डे मील का वितरण सुनिश्चित हो। जिलाधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित करते हुये कहा कि सभी विद्यालयों में मूलभूत सुविधायें पूर्ण हो, इसका सत्यापन कराकर खण्ड शिक्षा अधिकारी से रिपोर्ट ली जाये।

जिलाधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि आयरन और फोलिक एसिड की गोलियां विद्यालय में वितरित नहीं की जा रही हैं तो सुनिश्चित करें कि प्रत्येक बच्चे को गोलियों का वितरण हो जाए, विद्यालयों में रखी नहीं मिलनी चाहिए। जिलाधिकारी ने विद्यालयों को बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा दिए गए धन की भी जानकारी लेकर कहा कि जिस कार्य के लिए धन दिया गया है उसका सदुपयोग हो गया है अथवा नहीं संबंधित कार्यक्रम आयोजित हो गए हैं या नहीं इसकी रिपोर्ट खण्ड शिक्षा अधिकारी से प्राप्त की जाए। कितने अध्यापकों की जांच चल रही है, कितने सस्पेंड किए गए हैं, मान्यता व पदोन्नत से सम्बन्धित कितने प्रकरण लम्बित है, संबंधित पटल सहायक से जानकारी ली निर्देशित करते हुए कहा कि जो भी अध्यापक निलम्बित हैं व अन्य जिन अध्यापकों की जांच चल रही है, किस कारण से जांच नहीं हो पा रही है। सभी आवश्यक कार्रवाई 01 माह में पूर्ण कर निस्तारण करने के निर्देश दिए। कहा कि कोई भी शिक्षक और कर्मचारियों से संबंधित जांच व निलम्बन, पदोन्न्त, मान्यता से सम्बन्धित प्रकरण लंबित नहीं रहना चाहिए, अभियान चलाकर कार्य किया जाये।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने बेसिक शिक्षा विभाग के निःशुल्क यूनीफार्म व अन्य डी0बी0टी0 के माध्यम से दी जाने वाली धनराशि की जानकारी प्राप्त कर समय से दिये जाने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने कार्यालय की साफ-सफाई के बेहतर व्यवस्था करने साथ ही निष्प्रोज्य सामग्री को उचित तरीके से निस्तारित करने के निर्देश दिये। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को बेसिक शिक्षा कार्यालय में किचन गार्डन की तैयारी करने के निर्देश दिए ताकि बच्चों को पर्यावरण के प्रति भी जागरूक किया जा सके। इस अवसर पर अपर उप जिलाधिकारी मसीहा नजम़, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending