Trending
जिलाधिकारी ने किया विद्यालयों का निरीक्षण संबंधित को दिए निर्देश
सम्भल ( बहजोई) (सु. वि.):- जिलाधिकारी डाॅ राजेन्द्र पैंसिया द्वारा विकासखण्ड बहजोई के पी. एम. श्री स्कूल प्राथमिक विद्यालय मुल्हैटा का निरीक्षण किया गया। सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।एक्स ई एन आर ई डी को निर्देशित करते हुए कहा कि विद्यालय के चारो तरफ सीसी रोड एवं पाथ वे तथा चहारदीवारी का एस्टिमेट तैयार किया जाए। लेखपाल को निर्देशित करते हुए कहा कि विद्यालय के पास स्थित भूमि की पैमाइश कराते हुए उसको विद्यालय में शामिल कराया जाए। जिलाधिकारी द्वारा ग्रामीणों से विद्यालय में श्रमदान भी कराया गया।जिलाधिकारी ने प्रार्थना सभा में बच्चों की रुचि के अनुसार पढाया।जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रधानाध्यापक कक्ष तथा विद्यालय की छत की मरम्मत कराना सुनिश्चित करें।
ग्राम सचिव तथा ग्राम प्रधान को निर्देशित करते हुए कहा कि विद्यालय की वायरिंग अंडरग्राउंड की जाए तथा खिड़की पर शेड तथा विद्यालय में पेंट कराना सुनिश्चित किया जाए।विद्यालय का मुख्य गेट आगे की तरफ बनाया जाए। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि विद्यालय में एनजीओ के माध्यम से भी कार्य कराये जाएं। पोषण वाटिका तथा स्लोगन बनवाने को लेकर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।विद्यालय के पीछे पक्का कराने तथा विद्यालय में रेनवाटर हार्वेस्टिंग को लेकर भी निर्देशित किया।विद्यालय में मिड डे मील के लिए शेड बनवाने को लेकर भी निर्देशित किया।
इसके उपरांत जिलाधिकारी द्वारा विकासखण्ड बहजोई के पी. एम श्री स्कूल संविलियन विद्यालय पाठकपुर का निरीक्षण किया गया। विद्यालय के प्रवेश द्वार के पास सीसी रोड़ बनवाने पोषण वाटिका को जाली से कवर कराने को लेकर भी संबंधित को निर्देशित किया।साफ़ सफाई की व्यवस्था खराब मिलने पर सफाई कर्मचारी को हटाने के निर्देश दिए।विद्यालय के सामने यू टाइप की नाली बनवाने को लेकर निर्देशित किया।। संबंधित को निर्देशित करते हुए कहा कि शौचालय सही कराना सुनिश्चित करें।अंडरग्राउंड वायरिंग तथा खिड़की के आगे शेड तैयार कराने तथा पुट्टी कराते हुए पेंट कराने के भी निर्देश दिए।
विद्यालय की छत की साफ़ सफाई कराने को लेकर भी निर्देशित किया तथा विद्यालय में सीढ़ी की व्यवस्था को लेकर भी निर्देशित किया ताकि छत की आसानी से सफाई हो सके। एलडीएम को निर्देशित करते हुए कहा कि पी. एम श्री स्कूल के बच्चों का डिजिटल गुल्लक के अन्तर्गत खाता खुलवाया जाए। मुख्य विकास अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि विद्यालय में झूलों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट, डिप्टी कलेक्टर आनंद कटारिया, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अलका शर्मा, जिला पंचायत राज अधिकारी उपेन्द्र कुमार पाण्डेय, डीपीओ आईसीडीएस, विकास खंड अधिकारी बहजोई अखिलेश कुमार सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
-
bjp news2 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध2 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending1 year agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
-
Trending1 year agoउत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट (उपज) की कार्यकारिणी बैठक संपन्न
