Connect with us

राजनीति

सीएम योगी से मिले जिला पंचायत अध्यक्ष मथुरा किशन चौधरी

Published

on

मथुरा ( राजकुमार गुप्ता) सब का सपना:- जिले के विकास को रफ्तार देने के उद्देश्य से बुधवार को जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से औपचारिक भेंट मुलाकात की। भेंटवार्ता के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष ने मथुरा जिले के पिछड़े़ हुए गांवों में विकास कराने की ओर सीएम का ध्यान आकृष्ट कराया।

इस दौरान उनके साथ उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य ठाकुर ओमप्रकाश मौजूद रहे।  
मथुरा के विकास को लेकर प्रत्यत्नशील रहने वाले एवं सरल स्वभाव के धनी जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी ने जिले के विकास को और तेज करने के लिए सीएम से मुलाकात की है।

सीएम योगी ने भी सोशल मीडिया के जरिए जिला पंचायत अध्यक्ष से हुई भेंटवार्ता की तस्वीर लोगों के साथ साझा की। वहीं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव अपनी दो दिवसीय धार्मिक यात्रा पर परिवार सहित मथुरा आयें, जहां उनका जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी ने व्यक्तित्व रूप से मुलाकात की एवं उनको श्रीबांकेबिहारी की तस्वीर पटुका प्रसादी भेंट की है।

जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी ने बताया कि सीएम योगी आदित्यनाथ का कान्हा की नगरी मथुरा पर ध्यान केन्द्रित है, मुलाकात के दौरान मथुरा जिले की सड़क, बिजली, पेयजल परियोजनाओं सहित अन्य योजनाओं पर चर्चा हुई है। उन्होंने बताया सीएम योगी ने उनकी बातों पर गौर करते हुए जिले के विकास को गति देने के साथ ही अन्य योजनाओं के संचालन का आश्वासन दिया जिससे जिले को विकास की गति को रफ्तार भी मिले।

मध्यप्रदेश के सीएम को जिला पंचायत अध्यक्ष ने भेंट की श्रीबांकेबिहारी की तस्वीर
बुधवार की देरशाम दो दिवसीय दौरे पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने परिवार सहित रमणरेती स्थित उदासीन श्रीगुरू कार्ष्णि आश्रम पहुंचे जहां हरदेवानंद महाराज, नागेन्द्र महाराज के अलावा संतों ने उनका स्वागत किया। मथुरा रात्रि विश्राम के बाद गुरुवार सुबह श्रीकृष्ण जन्मभूमि के दर्शन किए। जहां जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी ने उनसे मुलाकात की, उन्हें श्रीबांकेबिहारी महाराज की तस्वीर व ठाकुरजी की प्रसादी एवं पटुका भेंट किया। इस दौरान मथुरा पुलिस प्रशासन के आलाधिकारी मौजूद रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending