उत्तर प्रदेश
राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय शिविर का किया गया आयोजन
गजरौला/अमरोहा:- ज्ञान भारती इंटर कॉलेज गजरौला मैं राष्ट्रीय सेवा योजना सप्त दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया।जिसका संचालन अवंतिका पार्क गजरौला में हुआ। रविवार को शिविर के अंतिम दिवस में स्वयंसेवियो द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें स्वयंसेवियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान सबसे पहले सरस्वती जी के चित्र पर प्रधानाचार्य एवं प्रबंधक द्वारा पुष्प अर्पित किए गए। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से की गई। कार्यक्रम में आयो रे मारो ढोलना एवं दहेज प्रथा पर हुए नाटक की प्रस्तुति सराहनीय रही। विद्यालय प्रधानाचार्य पी.जी.गोस्वामी ने स्वयं सेवियो से सप्त दिवसीय शिविर में सीखी गई बातों को अपने जीवन में उतारने का आह्वान किया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक रोहतास कुमार शर्मा ने स्वयं सेवियो से अनुशासन में रहकर परीक्षा की तैयारी करने को कहा।कार्यक्रम अधिकारी प्रभास कुमार यादव ने आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए सप्त दिवसीय शिविर की आख्या प्रस्तुत की। इस अवसर पर प्रतिभा सागर, पूजा देवी, पप्पू यादव, उमेश सिंह,हरीश वर्मा, गौरव, इल्मा खान, शिफा परवीन, अफसा,तरन्नुम, डोली, बी.पी. सिंघल, अनिल राणा, सोमपाल सिंह, विपिन कुमार, राघव गोस्वामी, माधव गोस्वामी, सुमन सैनी, राजपाल सिंह आदि उपस्थित रहे।
-
bjp news3 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध2 years agoकार्य क्षेत्र से घर जाने के दौरान रास्ते से गायब पत्रकार विशाल शर्मा की मौत, परिवार में मचा कोहराम
-
अपराध3 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending2 years agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
