उत्तर प्रदेश
डॉक्टर सोरन सिंह ने मुस्लिम समाज के लोगों के साथ लड्डू बाँटकर रामलला प्राण प्रतिष्ठा की खुशी का किया इजहार
अमरोहा:- लोकसभा क्षेत्र के 39-धनौरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम-अफजलपुर लूट में डॉ सोरन सिंह चौधरी द्वारा श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में श्रीरामलला जी के प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर सुंदरकांड पाठ तथा भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें ग्रामवासी एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।सभी ने इस शुभअवसर पर भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया तथा सभी प्राण प्रतिष्ठा का सजीव प्रसारण एलईडी के माध्यम से देखा।।डॉ सोरन सिंह चौधरी धनौरा विधानसभा के ग्राम लोदीपुर मंझरा के श्री शिव मंदिर,दौराला के चामुंडा मंदिर तथा गजरौला के नाईंपुरा मंदिर पर पहुंचे तथा मंदिरों में अपना शीस नवाया और भंडारों का प्रसाद ग्रहण किया।इस मौके पर डॉ सोरन सिंह चौधरी ने कहा कि यह हमारे लिये बहुत गर्व की बात है कि हमारे जीवन मे राममंदिर का निर्माण हुआ है तथा रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होना से सनातन धर्म को मानने वाले में बहुत हर्ष हैं,आज वास्तविक दीवाली है।
डॉ सोरन सिंह चौधरी ने अमरोहा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम धनौरा मुरादपुर में फिरोज प्रधान के आवास पर मुस्लिम समाज के लोगों के साथ लड्डू बाँटकर रामलला प्राण प्रतिष्ठा की खुशी का इजहार किया तथा ग्राम नसीरपुर में निकाली गई भव्य शोभायात्रा में शामिल रहा तथा राहुल गुर्जर के आवास पर लड्डू बाँटकर खुशी का इजहार किया और ग्राम श्यामपुर में शोभायात्रा में ग्रामवासियों के साथ शामिल रहा।।
-
bjp news2 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध2 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending1 year agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
-
Trending1 year agoउत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट (उपज) की कार्यकारिणी बैठक संपन्न
