Sambhal news
बहजोई ईदगाह में अकीदत के साथ अदा हुई ईद की नमाज, अमन-चैन की मांगी दुआ
बहजोई/सम्भल(सब का सपना):- जनपद के बहजोई क्षेत्र में ईद-उल-फितर के मौके पर ईदगाह में अकीदत और उल्लास के साथ ईद की नमाज अदा की गई। सुबह से ही बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग ईदगाह पहुंचने लगे, जहां नमाजियों की भारी भीड़ देखने को मिली।ईद की नमाज शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुई, जिसमें लोगों ने मुल्क में अमन-चैन, भाईचारे और तरक्की के लिए दुआ मांगी। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी।इस दौरान स्थानीय प्रशासन और पुलिस बल भी पूरी तरह मुस्तैद रहा, ताकि नमाज शांति और सुरक्षा के साथ संपन्न हो सके। प्रशासन पहले से ही त्योहार को लेकर सतर्क था और व्यवस्था बनाए रखने के लिए जरूरी इंतजाम किए गए थे। ईदगाह के आसपास साफ-सफाई और यातायात व्यवस्था भी सुचारु रही। बच्चों और युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला, वहीं बाजारों में भी रौनक बढ़ गई।ईद का यह पर्व भाईचारे, प्रेम और सौहार्द का संदेश देता है, जिसे बहजोई क्षेत्र में भी पूरे उत्साह के साथ मनाया गया।
-
bjp news2 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध2 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending1 year agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
-
Trending1 year agoउत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट (उपज) की कार्यकारिणी बैठक संपन्न
