Connect with us

उत्तर प्रदेश

जिलाधिकारी ने किया संचारी रोग अभियान की समीक्षा ,कार्यों से असन्तुष्ट नजर आये जिलाधिकारी , नाराजगी व्यक्त कर लगाई फटकार

Published

on

अमरोहा (सब का सपना):- जिलाधिकारी राजेश कुमार त्यागी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में संचारी रोग अभियान के दृष्टिगत समीक्षा बैठक आयोजित की गई । वैठक में जिला अधिकारी ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में संचारी रोग अभियान के तहत क्या-क्या कार्रवाई की जा रही है अभी तक कितनी प्रगति की गई है कितनी नाली सफाई कराई गई कितने ग्रामों में फागिंग एंटी लारवा दवा का छिड़काव कराया गया सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। समीक्षा में ग्रामीण क्षेत्र में संचारी अभियान के तहत कराए जा रहे कार्यों से असंतुष्टता व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी ने खण्ड विकास अधिकारी और ado पंचायत पर नाराजगी व्यक्त कर कड़ी फटकार लगाई। जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में जो पंचायत सचिव काम नहीं कर रहे हैं सस्पेंड किया जाए। नालियों व ग्राम की साफ सफाई , एंटी लार्वा दवा व चूना का छिड़काव फॉगिंग कितना कराया गया है और आगे जो कराया जाय इसकी पूरी वीडियो बनाकर प्रस्तुत करेंगे अन्यथा कार्यवाही के लिए तैयार रहें कोई भी काम नहीं दिख रहा है कोई टीम नहीं जा रही है मौके पर ।

शहरी क्षेत्र अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद धनौरा से फॉगिंग एंटी लार्वा दवा साफ सफाई के सम्बंध में जानकारी लेने पर कोई संतोषजनक कार्य न होने और जवाब न मिलने पर अधिशासी अधिकारी अधिकारी नगर पालिका धनोरा पर नाराजगी व्यक्त कर कड़ी फटकार लगाई । जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा कराये जा रहे संचारी रोग अभियान के कार्य पर नाराजगी व्यक्त करते हुए मुख्य विकास अधिकारी को स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्यवाही के लिए शासन को पत्र लिखने के निर्देश दिया । जिलाधिकारी ने कहा स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोई कार्य नहीं किया जा रहा है केवल आकड़े प्रस्तुत किए जा रहे हैं बार बार कहने के बावजूद लापरवाही बरती जा रही है । जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि प्रत्येक शहरी क्षेत्र में पर्याप्त फॉगिंग मशीन हो प्रतिदिन नालियों नालों की साफ सफाई, नालियों में एंटी लार्वा दवा चूना का का छिड़काव अभियान चलाकर कराई जानी चाहिए। जहां पर जल जमाव है वंहा पर एंटी लारवा दवा का छिड़काव प्राथमिकता से हो कहीं पर जल जमाव न हो नालियों नालों में प्लास्टिक कहीं पर भी ना रहे ।

जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी खंड विकास अधिकारी सहायक पंचायत अधिकारी प्राथमिकता के साथ प्रत्येक ग्राम पंचायत में फॉगिंग नालियों की साफ सफाई एंटी लारवा दवा चूना का छिड़काव कराया जाना के चाहिए । इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अश्विनी कुमार मिश्र मुख्य चिकित्सा अधीक्षक अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी moic डॉक्टर खंड विकास अधिकारी मौजूद रहे ।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending