Connect with us

Trending

डॉ. श्रॉफ आई केयर इंस्टीट्यूट में उमंग केयर फाउंडेशन के सहयोग से 50-60 असहाय लोगों का किया आंखों का ऑपरेशन

Published

on

मथुरा (राजकुमार गुप्ता) सब का सपना:- वृन्दावन बुधवार को डॉ. श्रॉफ आई केयर इंस्टीट्यूट व उमंग केयर फाउंडेशन के आर्थिक सहयोग से 50 से 60 गरीब और असहाय लोगों की आंखों का ऑपरेशन सफलता पूर्वक किया गया।

डॉ. श्रॉफ आई केयर वृंदावन की गुणवत्ता एवं बेहतरीन मेडिकल सेवाओं से खुश होकर जनमानस श्रॉफ आई हॉस्पिटल वृंदावन से जुड़ता चला जा रहा है और इसी कड़ी में गरीबों की हित में आगे आकर सहयोग दे रहे है उमंग केयर फाउंडेशन के अध्यक्ष अनिल चतुर्वेदी जी एवं उनके आदरणीय बड़े भाई साहब डॉक्टर आर के चतुर्वेदी एवं समस्त परिवार इसके साथ-साथ उन्होंने कहा कि अस्पताल में ज्यादा से ज्यादा आंखों का ऑपरेशन हो इसके लिए दो ऑपरेशन सर्जिकल टेबल भी देने का वादा किया है।

श्री चतुर्वेदी ने आगे आने वाले हर सालों में इसी तरह जरूरतमंद लोगों के आंखों का क्षमता अनुसार ऑपरेशन कराने का वादा किया lइस मौके पर अस्पताल के वरिष्ठ प्रशासक सी. पी. मैसी एवं वरिष्ठ सर्जन डॉक्टर सुफियान दानिश ने कहा की डॉ. आई केयर इंस्टीट्यूट ब्रज क्षेत्र में अंधता निवारण में अपनी अहम भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा हम नेत्रों की सभी प्रकार की बीमारियों एवं ऑपरेशन के लिए संकल्पित है और सभी सुविधाएं वृंदावन सेंटर पर ही उपलब्ध है। मरीज को कहीं दूर शहर इलाज के लिए जाने की जरूरत ही नहीं है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending