Connect with us

Trending

कृषक समुह द्वारा अनुसंधान संस्थान केंद्र का किया गया भ्रमण

Published

on

शामली (सब का सपना):- अन्न पुनरोद्धार कार्यक्रम अंतर्गत जनपद से अंतर राज्य कृषक भ्रमण हेतु कृषक समुह द्वारा भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान सब सेन्टर करनाल, भारतीय गेहूं एवं जौ अनुसंधान संस्थान और नेशनल डेरी अनुसंधान संस्थान करनाल का भ्रमण किया।
अंतर राज्य कृषक भ्रमण हेतु कृषक समुह को अपर जिला कृषि अधिकारी अनुज कुमार ने हरी झण्डी दिखाकर उप कृषि निदेशक शामली से रवाना किया।

वैज्ञानिक डा कुलबीर ढाका से गेहूं एवं जौ अनुसंधान संस्थान मे किसानो ने गेंहू व जौ की उन्नत शील प्रजातियो के बारे मे जाना। फसल अवशेष प्रबंधन अन्तर्गत फसल अवशेषो को मिट्टी मे मिलाकर मृदा स्वास्थ्य बेहतर बनाने के तरीके जाने। साथ ही श्री अन्न की उपयोगिता के बारे मे जानकारी प्राप्त की।

नेशनल डेरी अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिक डा वी के मीना ने पशुपालन व पशुओ की दुधारू क्षमता बढाने के तरीके बताए।
भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान सब सेन्टर करनाल के वैज्ञानिक डा अश्वनी ने किसान को प्राकृतिक खेती मे जीवामृत, बीजामृत, घनजीवामृत, वर्मी कम्पोस्ट के बारे मे जानकारी दी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending