Trending
जिलाधिकारी ने चकबंदी अधिकारियों को मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की दी सख्त हिदायत
अमरोहा(सु.वि.):- जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने लगातार जनपद में मिल रही चकबंदी की शिकायतों का संज्ञान लेते हुए देर शाम जनपद के सभी चकबंदी लेखपाल कानूनगो, सीओ, एसीओ को अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व बृजेश त्रिपाठी बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी की उपस्थिति में कलक्ट्रेट कार्यालय में बुलाकर नाराजगी व्यक्त करते हुए कड़ी फटकार लगाकर मुकदमा दर्ज कराकर जेल भेजने की चेतावनी दी।
जिलाधिकारी ने कहा कि यह पहली और अंतिम चेतावनी है सुधार करें अन्यथा बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा । जिलाधिकारी ने आदमपुर के कानूनगो लेखपाल आजमपुर लेखपाल सहित सभी लेखपालों और कानूनगो को जेल भेजने की हिदायत दी । जिलाधिकारी ने कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि पूरी चैन को जेल भेजा जाएगा सुधार करें।
सीओ और एसीओ को को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि न्यायालय में न्याय नहीं दिया जा रहा है कोर्ट खरीदी जा रही हैं न्यायालय का मतलब यह नहीं है कि बिक जाना । लगातार कंप्लेन आ रही हैं सुधार करें । जिलाधिकारी ने सीओ और एसीओ को भी जेल भेजने की हिदायत दी। कहा की जहां हैं वँहा पर ईमानदारी से कार्य करें कोई शिकायत नहीं मिलनी चाहिए यह पहली और अंतिम चेतावनी हैं । इस अवसर पर बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी, एसीओ सीओ, कानून गो लेखपाल मौजूद रहे।
-
bjp news3 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध2 years agoकार्य क्षेत्र से घर जाने के दौरान रास्ते से गायब पत्रकार विशाल शर्मा की मौत, परिवार में मचा कोहराम
-
अपराध3 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending2 years agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
