Trending
गेहूं काटने गए किसान को सांप ने डसा, मौत
चंदोसी/संभल:- गेहूं की फसल काटने गए किसान को गेहूं काटते समय दिन सोमवार (08/04) को सांप ने डस लिया जिसके बाद परिजन किसान को 108 एंबुलेंस की मदद से सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
तहसील क्षेत्र चंदौसी के गांव समसोई के रहने वाले हुलासी वाल्मीकि अपनी पत्नी और बच्चों के साथ अपने खेत पर गेहूं काटने के लिए गए थे। जहां गेहूं काटते समय हुलासी को सांप ने डस लिया इसके बाद हुलासी ने सांप डसने की बात अपनी पत्नी से कहीं। जिसके बाद परिजन हुलाशी को एंबुलेंस की सहायता से सरकारी अस्पताल चंदौसी लेकर पहुंचेे। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम होने के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
वहीं इस दौरान परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। मृतक किसान ने अपने पीछे पत्नी बरफा व दो बेटी अंशु और शिवानी को छोड़ा है।
-
bjp news3 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध2 years agoकार्य क्षेत्र से घर जाने के दौरान रास्ते से गायब पत्रकार विशाल शर्मा की मौत, परिवार में मचा कोहराम
-
अपराध3 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending2 years agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
