Connect with us

Trending

मामूली विवाद में दबंग ग्राम प्रधान ने परिवार के साथ मिलकर ग्रामीण को पीटा सिर मे आई चोट

Published

on

रहरा/हसनपुर:- दबंग ग्राम प्रधान ने ग्रामीण को केवल इसलिए पीट दिया क्योंकि ग्रामीण ने प्रधान से मिट्टी कूटने वाला अपना धरमूट वापस मांग लिया था। हालांकि पूरे मामले में पुलिस ने दो लोगों का चालान कर दिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक रहरा थाना क्षेत्र के गांव खेलिया पट्टी निवासी हरि सिंह अपने घर के बाहर खड़ा था तभी वहां पर गांव निवासी इलियास भी पहुंच गया बताया जाता है कि इलियास मौजूदा ग्राम प्रधान है वही इलियास से जब हरि सिंह ने अपना मिट्टी कूटने वाला धरमूट वापस मांगा तब इसी बात को लेकर दोनों में बहस होने लगी वही इस बहस के दौरान ही इलियास ने अपने परिवार के अन्य सदस्यों को फोन करके बुला लिया और हरि सिंह और रिशिपाल के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी जिससे की रिशिपाल व हरि सिंह को चोट लगी है बताया जाता है कि सर में भी गंभीर चोट आई है। हालांकी शोर सुनकर ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने हरि सिंह वह ऋषि पाल को बचा लिया वहीं दूसरी तरफ ग्राम प्रधान अपने परिवार जनों के साथ जान से की जान से मारने की धमकी देता हुआ फरार हो गया उसके बाद मामले की लिखित तहरीर थाने में दी गई जिसके बाद पुलिस द्वारा ग्राम प्रधान सहित अन्य तीन लोगों पर मामले को पंजीकृत कर कार्यवाही कर दी गई है। जब इस पूरे मामले की थाना प्रभारी रहरा से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि जैसे ही मामले का पता चला तुरंत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया और चार लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है दो लोगों का 151 में चालान कर दिया गया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending