Connect with us

सरकारी योजनाएं

Amroha news सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं का शतप्रतिशत लाभ जनता तक पहुंचे- राज्य मंत्री केपी मलिक

Published

on

अमरोहा (सब का सपना):- राज्य मंत्री, वन पर्यावरण, जन्तु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, उ०प्र० शासन/ प्रभारी मंत्री जनपद अमरोहा के०पी० मलिक की अध्यक्षता में शिक्षक विधायक हरि सिंह ढिल्लो जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्य की समीक्षा बैठक की गई। इस अवसर प्रभारी मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार ने पूर्व वैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की विभागीय अधिकारियों से जानकारी ली । उ०प्र० शासन/ प्रभारी मंत्री के०पी० मलिक ने जनपद में बना रहे लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस के निर्माण की स्थिति की जानकारी ली । जिस पर अगस्त अंत तक पूरा होने का आश्वासन अधिशासी अभियंता पी डब्लू डी ने दिया ।

उ०प्र० शासन/ प्रभारी मंत्री के०पी० मलिक ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी से जानकारी लेकर आयुष्मान योजना का अधिक से अधिक प्रचार कर गोल्डन कार्ड बनवाने के निर्देश दिऐ। कहा कि कोई भी गरीब पात्र व्यक्ति कार्ड से वंचित न रहे यह सुनिश्चित करें। आयुष्मान कार्ड का दुरुपयोग न हो यह भी ध्यान दिया जाए। प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा करते हुए उ०प्र० शासन/ प्रभारी मंत्री के०पी० मलिक ने कहा कि हर जरूरत व्यकि को आवास मिल जाय कोई भी पात्र व्यक्ति न छूटे यह ध्यान दें कि किसी भी अपात्र को सूची में सम्मलित न किया जाए।

अधिशासी अभियंता विद्दुति को निर्देशित करते हुए कहा कि क्षतिग्रस्त ट्रांसफॉर्मर को निर्धारित अवधि में बदल दिया जाए और विजली सप्लाई ग्रामीण शहरी और ट्यूबेल का जो शेड्यूल है उसके अनुसार सप्लाई अवश्य दिया जाए । कहा कोई भी लापरवाही न हो तूफान आने के पश्चात जिन ग्रामो की विद्दुत बाधित हुई है पोल और तार टूट गए हैं उनको प्राथमिकता के साथ ठीक कर सप्लाई दिया जाए। कहा कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत अधिक से अधिक महिलाओं को व्यवसाय से जोड़कर कर लाभ दिया जाए ।

उप निदेशक कृषि से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के सम्बंध में जानकारी लेकर छूटे हुए किसानो का कैम्प लगाकर सम्मान निधि दिए जाने के निर्देश दिये साथ ही जनपद में खाद बीज उर्वकों की उपलब्धता सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिए। माननीय विधायक जी ने कहा कि माटी कला बोर्ड के तहत तैयार की गयी इकाईयों का संचालन ठीक ढंग से हो और पात्र को लाभ मिले ।

उ०प्र० शासन/ प्रभारी मंत्री के०पी० मलिक ने कहा कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना बृद्ध दिव्यांग महिला पेंशन लाभर्थियों का सत्यापन कर समय से पेंशन दिया जाए किसी भी पात्र को परेशान न होना पड़े पात्र को अवश्य लाभ मिल जाए। विधायक ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन में सही से ध्यान दिया जाए। शतप्रतिशत कुपोषित बच्चों को सुपोषित किया जाए। पंचायती राज की समीक्षा करते हुए शिक्षक विधायक हरि सिंह ढिल्लो ने अपने निधि से लाइब्रेरी बनवाने का प्रस्ताव रखा और कहा कि यह बच्चों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। यह हर ब्लॉक में जनप्रतिनिधियों के सहयोग से बनवाया जाए ।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने ऑपरेशन काया कल्प और पाठ्य पुस्तकों के वितरण की जानकारी ली कहा कि सभी बच्चों को सभी विषयों की शतप्रतिशत पुस्तकों का वितरण कर दिया जाए। कहा कि मत्स्य योजना के तहत अधिक से अधिक लोगों को जोड़कर योजना का लाभ दिया जाए मत्स्य पालन के प्रति लोगों को प्रेरित किया जाए।

पात्रता की शर्तें है उनको लोगों तक पहुंचाया जाय। उ०प्र० शासन/ प्रभारी मंत्री के०पी० मलिक ने टीवी को खत्म करने के लिए 100 दिन के चलाए जाने वाले प्रोग्राम की भी मुख्य चिकित्सा अधिकारी से जानकारी ली । कहा कि अधिक से अधिक लोगों की जांच कराकर दवा दिलाई जाए। विकास कार्यो की समीक्षा कर माननीय मंत्री जी ने कहा कि सरकार की दी हुई योजनाओं में जो बेहतर से बेहतर हो सकता है उसका ख्याल रखें। हमारा मकसद भारत सरकार और राज्य सरकार की योजनाओं को आम आदमी तक पहुंचाना।

कहा जरूरत मंद का ख्याल रखें उन तक अपनी योजनाओं को पहुंचाए । शिक्षा स्वास्थ्य पेंशन पूर्ति सहित अन्य महत्वपूर्ण विभागों द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के लाभार्थियों को लाभ दिया जाय उन्हें परेशान न यह ध्यान दें। कहा अमरोहा की पहचान पूरे प्रदेश हो इसके लिए सभी अधिकारी कार्य करें। अन्त में जिलाधिकारी ने उ०प्र० शासन/ प्रभारी मंत्री के०पी० मलिक का आभार व्यक्त कर आश्वासन देते हुए कहा कि जो निर्देश दिए गए हैं उनका पालन किया जाएगा और सभी अधिकारी पूरे मनोयोग से जनता के लिए कार्य करेंगे।

समीक्षा बैठक के पूर्व मे उ०प्र० शासन/ प्रभारी मंत्री के०पी० मलिक ने कलेक्ट्रेट परिसर से दिव्यांग कल्याण विभाग के लाभार्थियों को हरी झंडी दिखाकर ट्राई साइकिल वितरित की। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अश्वनी कुमार मिश्र अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ब्रजेश त्रिपाठी मुख्य चिकित्सा अधिकारी सत्यपाल सिंह परियोजना निदेशक अमरेन्द् प्रताप जिला विकास अधिकारी जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी जिला उपाध्यक्ष बीजेपी वीरेंद्र सिंह नगर पालिका अध्यक्ष धनौरा सहित अन्य सम्बंधित अधिकारी मौजूद रहे

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending