Connect with us

filmi samachar

गिरजा शंकर अग्रवाल को ” दर्शनिक मुंबई प्रेस मीडिया अवार्ड 2024′ से सम्मानित किया जाएगा।

Published

on

मुंबई समाचार – मुंबई के दादा साहेब फाल्के आइकॉन अवार्ड फाउंडेशन के तत्वावधान में 11th दर्शनिक मुंबई प्रेस मीडिया अवॉर्ड 2024 का आयोजन दिनांक 24 अक्टूबर 2024 को किया जा रहा है ।जिसके संस्थापक तथा ऑर्गनाइजर कल्याण जी जाना ने बताया कि यह दर्शनिक मुंबई प्रेस मीडिया अवार्ड 2024 उन लोगो को दिया जा रहा है। जिन्होंने फिल्म इंडस्ट्रीज में पूरा अपना जीवन समर्पित किया है।

ऐसे ही बॉलीवुड फिल्म रिपोर्टर, राइटर, डायरेक्टर गिरिजा शंकर अग्रवाल जी जो अठाईस वर्षो से फिल्म पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम कर रहे हैं। गिरिजा शंकर अग्रवाल बॉलीवुड मैगजीन “फिल्मों की रफ्तार, फिल्मी झलक , फिल्म हाउस, मायापुरी, सिने ग्लोबल, समर इंडिया, अनंत टी. वी.लाइव, जागृति टी. वी, दैनिक जागरण जकशन , विशेष दृष्टि, हिंद लाइव, दैनिक यशबाबू , मुंबई चक्र ,सबलगढ़ टाइम्स , सब का सपना,सत्यार्थ न्यूज, सिने जगत की खबरें, मुंबई ग्लोबल,मायानगरी, दैनिक समाज जागरण ,पोर्टल, चेनल इत्यादि के लिए निरंतर काम करते रहते है।ओर उनके द्वारा भेजी गई फिल्म आर्टिकल बिना किसी निस्वार्थ के नियमित रूप से प्रकाशित होते रहते हैं। बॉलीवुड रिपोर्टर गिरजा शंकर अग्रवाल ने बताया कि ईश्वर की कृपा तथा मीडिया के प्रमुख संपादकों का हमारे ऊपर विशेष कृपा हैं।

जो हमारी खवरें निस्वार्थ रूप से निरंतर अपने पेपर, पोर्टल, चैनल पर अलग से न्यूज के लिए स्थान प्रदान करते हैं। उन सभी का दिल से बहुत ही आभारी हूं। जिन्होंने अपने पेपर, पोर्टल, चैनल में हम जैसे पत्रकारों, राइटर को आगे बढ़ाने में भरपूर मौका दिया है। फिल्म पी.आर. ओ.गिरजा शंकर अग्रवाल को अवार्ड के संस्थापक कल्याण जी जाना ने गिरजा शंकर अग्रवाल के नाम का अनुमोदन किया है कल्यान जी जाना ने बताया कि गिरजा शंकर अग्रवाल जी काफी समय से बॉलीवुड के स्क्रीन के पीछे बॉलीवुड फिल्म पत्रकारिता के क्षेत्र मे काफी समय से काम कर रहे हैं। पी.आर. ओ. गिरजा शंकर अग्रवाल को सम्मानित किया जाना चाहिए।अवार्ड फंक्शन में अनेक फिल्मी हस्तियां शिरकत कर रही है। गिरजा शंकर अग्रवाल को लीजेंड दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड, कमला रत्न अवार्ड 2024 , दादा साहेब फाल्के सिने आर्टिस्ट एंड टेकनिशियन अवार्ड 2024, द ह्यूमन एक्सीलेंस अवार्ड2024 , मॉम डैड गॉड ऑफ यूनिवर्स अवार्ड 2024 मिल चुके हैं।



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending