Connect with us

Trending

त्रिवेणी शुगर मिल चन्दनपुर में पेराई सत्र 2024-25 के संचालन हेतु किया गया पुजन हवन

Published

on

रहरा (सब का सपना)मनोज शर्मा:- बृहस्पतिवार को चीनी मिल में वैदिक रीति रिवाज के साथ मुख्यपंडित कृष्णा शास्त्री एवं पंडित, गोविन्द शर्मा द्वारा ब्यायलर का पूजन किया गया। चीनी मिल के उपाध्यक्ष आमोद कुमार शर्मा ने मुख्य यजमान के द्वारा पूर्ण विधि विधान के साथ व्यायलर का पूजन किया गया तथा हवन में मंत्रोचारण के साथ आहूति देकर पेराई सत्र 2024-25 की सफलता के लिये ईश्वर से कामना की गई।

चीनी मिल के संचालन हेतु सबसे पहले ब्यायलर पूजन किया जाता है क्योंकि ब्यायलर से ही स्टीम आदि बनाने का कार्य होता है और आज ब्यायलर पूजन हो जाने के बाद पेराई सत्र 2024-25 भी शीघ्र ही प्रारम्भ हो जायेगा। चीनी मिल के उपाध्यक्ष महोदय ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिये कि शीघ्र ही अपने-अपने क्षेत्र का कार्य समाप्त कर लें ताकि शीघ्र ही चीनी मिल को आरम्भ किया जा सके।

आमोद कुमार शर्मा ने सभी कृषक भाईयो से अपील की कि कृषक भाई अपना गन्ना इधर-उधर औने-पौने दामों में न डालें, अपना समस्त गन्ना चीनी मिल में ही आपूर्ति करें। चीनी मिल में साफ, ताजा एवं पर्ची के अनुसार ही गन्ना लेकर आयें और चीनी मिल व क्षेत्र की तरक्की में अपना परस्पर सहयोग प्रदान करें। साथ ही यह भी अवगत कराया कि गतवर्ष जिस प्रकार हमारे द्वारा समय से गन्ने का भुगतान किया जाता रहा, उसी तरह इस पेराई सत्र 2024-25 में भी समय से भुगतान किया जाता रहेगा।

इस अवसर पर चीनी मिल के समस्त अधिकारी टी.सी. रजौरिया महाप्रबन्धक (उत्पादन), रवि गुप्ता, महाप्रबन्धक (तकनीकि), संजय जायसवाल, उप महाप्रबन्धक (वित्त), उदयवीर सिंह, बिपिन मिश्रा, बाबूराम सैनी, ए.के. तिवारी, अभय प्रताप सिंह, मुरली सिंह, संजीब मलिक, अरूण कुमार, दीपक अग्रवाल, विवेक सक्सेना, अंजुल जैन, आशीष श्रीवास्तव, दिव्यप्रकाश, अरशद खां, लज्जाराम आदि अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending