Bijnor news
ग्राम मसीत में जनगणना कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण, अधिकारियों ने की सराहना
बिजनौर (सब का सपना):- जनगणना कार्य को समयबद्ध एवं सफलतापूर्वक पूरा कराने के उद्देश्य से बुधवार को ग्राम मसीत में जिला एवं तहसील स्तरीय अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान ग्राम में नियुक्त सभी प्रगणकों का कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण पाया गया, जिससे प्रशासनिक अधिकारियों ने संतोष व्यक्त किया।
जानकारी के अनुसार जिला जनगणना प्रभारी जेपी यादव तथा तहसीलदार चांदपुर एवं जनगणना चार्ज अधिकारी आलोक कटियार ने ग्राम मसित पहुंचकर जनगणना कार्य की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि ग्राम में तैनात सभी चारों प्रगणकों ने अपना कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण कर लिया है।
अधिकारियों ने बताया कि प्रगणकों द्वारा जनगणना संबंधी समस्त विवरण ऑनलाइन भी सफलतापूर्वक सबमिट कर दिया गया है। कार्य की गुणवत्ता और समयबद्धता को देखते हुए अधिकारियों ने सभी प्रगणकों की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर अधिकारियों ने अन्य क्षेत्रों में कार्यरत प्रगणकों को भी निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में जनगणना कार्य को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण कराएं, ताकि जनपद में जनगणना का कार्य निर्धारित समय सीमा में सफलतापूर्वक संपन्न कराया जा सके।
अधिकारियों ने कहा कि जनगणना देश की महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, जिसके आधार पर विकास योजनाओं की रूपरेखा तैयार की जाती है। इसलिए इसमें शुद्धता, पारदर्शिता और समयबद्धता बनाए रखना सभी प्रगणकों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।
-
bjp news2 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध1 year agoकार्य क्षेत्र से घर जाने के दौरान रास्ते से गायब पत्रकार विशाल शर्मा की मौत, परिवार में मचा कोहराम
-
अपराध2 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending2 years agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
