Connect with us

Bijnor news

अफजलगढ़ क्षेत्र में ईदुल अजहा (बकरीद) का त्योहार बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया

Published

on

ईदगाह पर पूर्व विधायक शेख सुलेमान,थानाध्यक्ष बिजेंद्र सिंह राठी व कस्बा इंचार्ज मनीष कुमार ने मुस्लिम समाज के लोगों को दी ईद की शुभकामनाएं

अफजलगढ़/बिजनौर (सब का सपना):- नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र में ईदुल अजहा (बकरीद) का त्योहार बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। सवेरे ईदगाह पर नमाज के बाद कुर्बानी की रस्म अदा की गई। ईदगाह में देश में खुशहाली और तरक्की व अमन-चैन कायम की दुआं को लेकर एक साथ उठें हजारों हाथ‌।

इस दौरान नमाज के बाद ईदगाह पर पूर्व विधायक शेख सुलेमान,चेयरपर्सन पति जावेद विकार,पूर्व चेयरपर्सन पति सलीम अंसारी एडवोकेट व मेम्बर कलवा कुरैशी सहित थानाध्यक्ष बिजेंद्र सिंह राठी व कस्बा इंचार्ज मनीष कुमार ने मुस्लिम समाज के लोगों को ईद की शुभकामनाएं दी। इससे पहले ईदगाह में मुफ्ती सईदुर्रहमान ने मुस्लिम समाज के लोगों से अपील करते हुए कहा कि कुर्बानी इस्लाम का एक महत्वपूर्ण फर्ज है। कुर्बानी का मायने खुदा को राजी करना है। कुर्बानी करते हुए बहुत बातों को ध्यान रखना है। ऐसा कार्य ना करें जिससे किसी को भी परेशानी हो। ईदुल अजहा के दिन अल्लाह की रजा के लिए कुर्बानी की जाती है। इसकी नुमाइश ना की जाए।

कुर्बानी करते समय दूसरे समुदाय की भावनाओं का भी ख्याल रखा जाए। कुर्बानी के बचे हुए अवशेषो को गड्ढे में दबाया जाए तथा सड़क पर कुर्बानी के अवशेष ना फेंके दूसरे समाज की भावनाओं का भी ख्याल करें। गुरुवार को नगर की ईदगाह में प्रातः साढ़े सात बजे मुफ्ती सईदुर्रहमान ने ईदुल अजहा की नमाज अदा कराई। जबकि जामा मस्जिद में आठ बजे मुफ्ती मौहम्मद नईम,मार्क्स वाली मस्जिद में छह बजे मौलाना मुख्तार,अबुबक्र कब्रिस्तान वाली मस्जिद में पौने छह बजे मुफ्ती जमशेद आलम मजाहिरी,मेघपुर की ईदगाह में सवा सात बजे मौलाना हासिम,रेहड़ की ईदगाह में पौने आठ बजे मौलाना युनूस अहमद,भूतपुरी क्षेत्र के गांव मनोहरवाली में ईदगाह में साढ़े सात बजे मौलाना रियाज अहमद,सुआवाला ईदगाह में सात बजे कारी नसीम अहमद,कासमपुरगढ़ी ईदगाह में सवा सात बजे मौलाना महमुदुल हसन अंसारी व मानियावाला ईदगाह पर साढ़े सात बजे मुफ्ती नईम अहमद ने ईदुल अजहा की नमाज अदा कराई।

वही नगर पालिका अफजलगढ़ की ओर से इस बार ईदगाह में काफी साफ सफाई व ईदगाह गेट को बहुत ही सुन्दर तरीके से अनोखे अंदाज में सजावट देखने को मिली इसके अलावा अधिक गर्मी को देखते हुए ईओ एसपी सिंह व चेयरपर्सन पति जावेद विकार की ओर नमाजियों तक हवा पहुंचाने के लिए पूरी ईदगाह में कूलर की व्यवस्था की गई। नगरवासियों ने ईओ एसपी सिंह व चेयरपर्सन पति जावेद विकार की सराहनीय की। ईदगाह अफजलगढ़ में नमाज़ के बाद मुफ्ती सईदुर्रहमान ने देश में खुशहाली और तरक्की व अमन-चैन कायम को लेकर दुआएं मांगी गई। दुआं में एक साथ उठें हजारों हाथ‌। इसके बाद कुर्बानी की रस्म अदा की गई। मुस्लिम समाज के लोगों ने एक दूसरे के घर जाकर ईदुल अजहा की बधाई दी। वही नगर के विभिन्न स्थानों पर मुस्लिम मोहल्ले में मेले जैसा माहौल रहा। बच्चों ने झूले एवं चाट पकौड़ी का जमकर आनंद लिया।

इस दौरान नमाज के बाद अफजलगढ़ ईदगाह पर पूर्व विधायक शेख सुलेमान,चेयरपर्सन पति जावेद विकार,पूर्व चेयरपर्सन पति सलीम अंसारी एडवोकेट,मेम्बर कलवा कुरैशी सहित थानाध्यक्ष बिजेंद्र सिंह राठी व कस्बा इंचार्ज मनीष कुमार ने मुस्लिम समाज के लोगों को ईद की शुभकामनाएं दी। सुरक्षा की दृष्टि से थानाध्यक्ष बिजेंद्र सिंह राठी, अफजलगढ़ कस्बा इंचार्ज मनीष कुमार, महिला सब इंस्पेक्टर रीनू पंवार सहित भारी पुलिस बल तैनात रहा। ईदगाह व जामा मस्जिद के बाहर पूर्व विधायक शेख सुलेमान,चेयरपर्सन पति जावेद विकार,पूर्व चेयरपर्सन पति सलीम अंसारी एडवोकेट,मेम्बर कलवा कुरैशी,पूर्व चेयरपर्सन पति शेख इरशाद हुसैन,पूर्व चेयरमैन नफीस अहमद कुरैशी,भाजपा नेता मास्टर समीम अंसारी, सभासद मुकीब खां सूरी,सभासद डॉ शाहिद हुसैन,समीम अंसारी भट्टे वाले,सूफी कदीरा, समाजसेवी अफजाल असलूब अंसारी,पूर्व सभासद खलील अहमद उर्फ पप्पू पठान,समाजसेवी इमरान शाह भंडारी,शेख इस्माइल तुर्क,सपा नगर अध्यक्ष शेख इरशाद हुसैन,रियासत हुसैन अंसारी,शकील कुरैशी, मौलाना खुर्शीद अहमद,सभासद शेख इमरोज़,परवेज विकार,सभासद पति दिलशाद ठेकेदार,सभासद रियासतुल्ला हुसैन,नसीम अहमद, समाजसेवी कासिम उर्फ काला कुरैशी,समाजसेवी कासिफ अंसारी,भाजपा नेता वसीम अंसारी,समाजसेवी कसीम कुरैशी,रिजवान अंसारी,इसरार अहमद कस्सार,मेहर आलम एडवोकेट,सभासद शाहनवाज सिद्दीकी,नदीम हानी,नजाकत हुसैन कुरैशी जुनैद विकार,पूर्व सभासद कासिम अंसारी, समाजसेवी इकराम अली,कमालुद्दीन अंसारी तथा मुजम्मिल अंसारी आदि मौजूद रहे।

Trending