Connect with us

Bijnor news

मंडावर में आम के बाग में दिखा गुलदार, वन विभाग ने शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन

Published

on

मंडावर/बिजनौर (सब का सपना):- बिजनौर रोड स्थित पेट्रोल पंप के आगे सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक आम के बाग में गुलदार पेड़ पर बैठा दिखाई दिया। गुलदार की सूचना फैलते ही आसपास के ग्रामीणों और राहगीरों की भीड़ मौके पर जमा हो गई।सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को सुरक्षा घेरे में ले लिया। एहतियात के तौर पर पेड़ के आसपास लोगों की आवाजाही रोक दी गई ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो सके।

वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार गुलदार को बिना किसी नुकसान के सुरक्षित रेस्क्यू करने का प्रयास किया जा रहा है। टीम लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और गुलदार की गतिविधियों की निगरानी की जा रही है।अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे मौके पर भीड़ न लगाएं और सुरक्षित दूरी बनाए रखें। गुलदार दिखाई देने से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है, जबकि वन विभाग की टीम कई घंटों से रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending