Connect with us

Bijnor news

बिजनौर में महिला सिपाही से चेन स्नैचिंग, बाइक सवार बदमाश फरार

Published

on

बिजनौर (सब का सपना):- जिले में बढ़ते अपराधों के बीच रविवार देर शाम मंडावर रोड पर महिला थाने में तैनात महिला सिपाही अनुराधा चौधरी से बाइक सवार बदमाशों ने चेन स्नैचिंग की वारदात को अंजाम दे दिया। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।जानकारी के अनुसार महिला सिपाही अनुराधा चौधरी मंडावर रोड पर फल खरीद रही थीं। इसी दौरान बाइक पर सवार दो बदमाश झपट्टा मारकर उनकी चेन लूट ले गए और मौके से फरार हो गए। घटना इतनी तेजी से हुई कि आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले आरोपी आंखों से ओझल हो चुके थे।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार फुटेज में संदिग्ध बदमाश दिखाई दिए हैं और उनकी पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।मामले के खुलासे के लिए पुलिस की चार टीमें गठित की गई हैं। संग्राम सिंह ने बताया कि पुलिस जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार करेगी।इधर जिले में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं को लेकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। हाल के दिनों में हत्या, लूट, पुलिसकर्मी से पिस्टल छीनने और मारपीट जैसी घटनाओं ने कानून व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ाई है। अब महिला पुलिसकर्मी से चेन लूट की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े कर दिए हैं।स्थानीय लोगों का कहना है कि जब पुलिसकर्मी ही सुरक्षित नहीं हैं, तो आम नागरिकों की सुरक्षा को लेकर चिंता स्वाभाविक है।

Trending