उत्तर प्रदेश
HAPUR NEWS:- हापुड़ में नकली उर्वरक बनाने की फैक्ट्री पर छापा, 90 बोरी नकली पोटाश बरामद
हापुड़ (सब का सपना) बाबर अली:- जिलाधिकारी के निर्देशन में बीती रात जनपद में नकली उर्वरक बनाने के ठिकाने पर बड़ी छापेमारी की गई। प्रशासन को सूचना मिली थी कि एक फैक्ट्रीनुमा परिसर में प्रधानमंत्री भारतीय जन उर्वरक परियोजना के नाम से नकली उर्वरक तैयार किया जा रहा है। मौके पर छापा मारने पर Bharat MOP – Indian Potash Limited के नकली पोटाश से भरे और सिले हुए 90 बैग (50 किलो प्रत्येक) बरामद हुए। साथ ही इसी ब्रांड के लगभग 50 नए खाली बैग भी मिले। परिसर से सफेद क्रिस्टल पाउडर से भरे लगभग 20 बैग (50 किलो प्रत्येक), रंग वाले गेरू के दो बैग, मिक्सचर-ग्राइंडर मशीन, वजन तौलने की दो मशीनें, बोरियों को सिलने वाली मशीन, 2-2 लीटर नीले रंग के तीन डिब्बे और चाकू आदि बरामद हुए।
मिक्सचर ग्राइंडर मशीन में और उसके नीचे पोटाश जैसा दिखने वाला गुलाबी रंग का क्रिस्टल पाउडर पड़ा था, जिसे Indian Potash Limited Bharat MOP के नकली पैकेटों में भरा जा रहा था। इसके अलावा करनाल, हरियाणा की एक बीज कंपनी के पैकेटों में गहरे भूरे रंग की दानेदार सामग्री भरी मिली जो देखने में डीएपी (Di Ammonium Phosphate) जैसी थी (20 किलो प्रत्येक)। आशंका है कि नकली डीएपी बनाकर आपूर्ति करने की तैयारी थी। गौरतलब है कि अक्टूबर-नवंबर माह में किसानों को पोटाश और डीएपी की सबसे ज्यादा जरूरत होती है। जांच में स्पष्ट हुआ कि इस परिसर में सब्सिडी वाले उर्वरकों की नकली पैकिंग कर बाजार में आपूर्ति करने की तैयारी चल रही थी। मौके से मिले नकली एमओपी, डीएपी जैसी सामग्री और सफेद क्रिस्टल पाउडर के नमूने लेकर राजकीय प्रयोगशाला जांच के लिए भेजे गए हैं।
यह पूरा कारोबार Copyright Act 1957 एवं Trademark Act 1999 का उल्लंघन है। नकली/मिलावटी उर्वरक का निर्माण और बिक्री FCO 1985 और Essential Commodities Act 1955 के तहत अपराध है। मौके पर मजिस्ट्रेट/नायब तहसीलदार, चौकी इंचार्ज थाना नगर कोतवाली एवं कृषि विभाग की टीम ने अवैध परिसर को सील कर दिया है। इसमें शामिल लोगों के विरुद्ध Essential Commodities Act 1955 व अन्य नियमों के तहत FIR दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।प्रशासन ने कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप किसानों को गुणवत्तापूर्ण उर्वरक उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जा रहा है और मिलावटी उर्वरक का अवैध व्यापार करने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
-
bjp news3 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध2 years agoकार्य क्षेत्र से घर जाने के दौरान रास्ते से गायब पत्रकार विशाल शर्मा की मौत, परिवार में मचा कोहराम
-
अपराध3 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending2 years agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
