अपराध
विधुत विभाग द्वारा व्यवसायिक विधुत लाइन से दिए जा रहे है अवैध घरेलू कनेक्शन
बुलन्दशहर (मनोज गिरि) सब का सपना:- जहांगीराबाद में मौहल्ला छेपियांन बिन्नेर गेट के समीप सोनू चौधरी आटा चक्की के लिए एक व्यवसायिक कनेक्शन 2017 में कराया गया था, लाइन के लिए लगभग 250000 रुपये की रकम जमा की गयी थी विधुत विभाग द्वारा यह लाइन सोनू आटा चक्की के व्यवसाय हेतु निर्धारित करा दी गयी प्राथी सोनू चौधरी पुत्र वीरेन्द्र सिंह ने विधुत विभाग पर आरोप लगाते हुए बताया है की मेरी व्यक्तिगत व्यवसायिक विधुत लाइन से विधुत विभाग के कर्मचारियों द्वारा साठ गाठ करते हुए लगभग 15 से 20 घरेलू कनेक्शन करा दिए गए
जिनके विधुत मीटर रातो रात लगाकर उनका काम पक्का करा दिया जाता है जिसकी शिकायत सोनू चौधरी, ने फोन पर जेई को दी मगर जेई द्वारा फोन न उठाने के बाद सूचना एसडीओ को दी गयी जिन्होंने बताया की इस मामले में जेई द्वारा कार्यवाही कराये, मेरी कोई जिम्मेदारी नही है प्रार्थी सोनू चौधरी को संतुष्टि भरा जबाब न मिलने के बाद प्रार्थी ने 1912 पर कॉल कर समाधान हेतु शिकायत दर्ज कराई मगर अब तक विधुत विभाग द्वारा कोई कार्यवाही नही की गयी 63 किलोवाट ट्रांसफार्मर से 100 किलो वाट तक लोड दिया जा रहा है जिसमें विधुत विभाग द्वारा अवैध कनेक्शन का भी लोड शामिल है लगातार चक्की चलाने के लिए निर्धारित बोल्टेज नही मिल रहे है जिसको लेकर चक्की स्वामी ने बहुत बड़े नुक्सान होने की पुष्टि की है। और बताया की जल्द समाधान न मिलने पर उच्चाधिकारियों से शिकायत कर मामले में लिप्त भ्रष्ट कर्मचारियों के खिलाफ जाँच कराई जाएगी ।
-
bjp news2 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध2 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending1 year agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
-
Trending1 year agoउत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट (उपज) की कार्यकारिणी बैठक संपन्न
