Connect with us

Trending

अवैध / अपंजीकृत अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर लगाई जाय रोक गंभीर धाराओं में करें कार्यवाही- जिलाधिकारी

Published

on

अमरोहा (सब का सपना):- जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट कार्यालय में पीसीपीएनडीटी की बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी से कितने अल्ट्रासाउंड सेंटर पंजीकृत हैं कितने अवैध रूप से संचालित हैं जो अवैध रूप से चल रहे हैं अभी तक क्या कार्रवाई की गई है सहित अनेक जानकारियां ली ।

जिलाधिकारी ने कहा कि कार्यवाही की जरूरत है लगातार शिकायतें मिल रही हैं ऐम्फोर्समेंट बढ़ाया जाए जो अवैध अपंजीकृत अल्ट्रासाउंड सेंटर हैं उनको अभियान चलाकर सील कराया जाए ।जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी स्थिति में प्रसव पूर्व लिंग परीक्षण करने वाले संचालकों को बख्सा न जाए । उनके साथ कड़ाई से निपटा जाए कहा कि गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत होना चाहिए। जिलाधिकारी ने कहा कि केवल सील करने में केवल शटर को ही न शील किया जाए मशीन को भी सील करें । कहा कि अल्ट्रासाउंड पर की जाने वाली कार्यवाही केवल कागजों में ही ना रहे मौके पर भी कार्य दिखना चाहिए ।

कहा की टीम अभियान चलाकर कार्य करे एनफोर्समेंट नहीं कराया जा रहा है बिना रजिस्ट्रेशन के बहुत सेंटर जनपद में चल रहे हैं और वह लोग भ्रूण लिंग परीक्षण का कार्य कर रहे हैं उन पर पूरी तरह से रोक लगाई जाए । जिलाधिकारी ने कहा कि आज जो इस बैठक में परमिशन दी जा रही है पीसीपीएनडीटी नोडल इस आशय का प्रमाण पत्र देंगे की सभी शासनादेश का फॉलो किया गया है सभी नियम निर्देश का पालन कर रहे हैं । वैठक के अवसर पर परियोजना निदेशक अमरेन्द्र प्रताप मुख्य चिकित्सा अधिकारी सत्यपाल सिंह जेडी अभियोजन सहित अन्य संबंधित अधिकारी पीसी PCPNDT के सदस्य मौजूद रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending