Connect with us

Trending

नोएडा भूमि अधिग्रहण आंदोलन में भाग लेने जा रहे किसानों को पुलिस ने बैरेकैडिग लगाकर रोका

Published

on

गजरौला ( सौरभ गोस्वामी)सब का सपना:- नोएडा भूमि अधिग्रहण को लेकर दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन में भाग लेने जा रहे किसानों को पुलिस ने चौपला पर बैरेकैडिंग लगाकर रोक लिया। काफी देर तक किसानों व पुलिस के बीच खींचतान होती रही। सूचना मिलते ही एसडीएम चंद्रकांता व सीओ धनौरा श्वेताभ भास्कर भी चौपला पहुंच गए। उन्होंने किसानों को नोएडा न जाने की अपील की। जिसके बाद किसान थाने पहुंचे। बता दें कि दिल्ली में किसान आंदोलन रत हैं। बुधवार की सुबह भारतीय किसान यूनियन टिकैत से जुड़े किसान दिल्ली रवाना होने के लिये चौपला चौराहे पर पहुंचे ही थे, कि पुलिस ने उन्हें बैरेकैडिंग लगाकर रोक लिया। काफी देर तक किसानों व पुलिस के बीच खींचतान होती रही।

सूचना मिलते ही एसडीएम चंद्रकांता व सीओ श्वेताभ भास्कर पहुंच गए। उन्होंने किसानों को समझा बुझाकर शांत किया। काफी देर तक चौपला क्षेत्र में जाम की स्थिति बन गई। यहां के बाद किसानों ने थाने पहुंचे, जहां से एक बजे के बाद उन्होंने रवानगी की। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष दानवीर सिंह उर्फ पिंटु चौधरी, मंडल अध्यक्ष श्योवीर सिंह, तहसील अध्यक्ष देशराज सिंह, युवा जिला अध्यक्ष मोहित बेनिवाल, मंडल उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र चौधरी, जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending