bjp news
देश में शांति और खुशहाली की कामना को लेकर गायत्री एवं महामृत्युंजय मंत्र के साथ यज्ञ में आहुतियां दी
हसनपुर/अमरोहा (नवरत्न शर्मा):- विकास खंड क्षेत्र के ग्राम भदौरा में भारतीय किसान संघ ब्लाक सहमंत्री डंबर सिंह के आवास पर नवरात्रि व इदुलफितर के अवसर पर देश में शांति एवं खुशहाली की कामना को लेकर आहुतियां दी। उपस्थित जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार शर्मा ने कहा कि सनातन धर्म एवं संस्कृति सबसे प्राचीन है। जिसके अनुसार सभी के कल्याण को लेकर यज्ञ का आयोजन किया जाता है। यज्ञ से निकलने वाली किरणे औषधीय गुणों से मानवमात्र का भला करते हुए वातावरण में मौजूद प्रदूषण एवं शरीर के लिए हानिकारक तत्वों को समाप्त करने का काम करती हैं। समय बीतते बीतते कुछ सनातनियो द्वारा अपने निजी मिशन तैयार कर लिए जो आगे चलकर अलग धर्म कहे जाने लगे और पूजा पद्धति में बदलाव के चलते होने वाले यज्ञों में कमी आती चली गई। परिणाम स्वरूप वातावरण में हानिकारक तत्वों की मौजूदगी के चलते तरह तरह की महामारियों से मानव जीवन त्रस्त हो रहा है। अतः विशेष अवसरों पर यज्ञों के आयोजन किए जाने चाहिए। इस अवसर पर खिलेंद्र सिंह, डम्बर सिंह, बलवीर सिंह, जीतू कुमार, कमलनयन सिंह, ऋषिपाल सिंह आदि सपरिवार उपस्थित रहे।
-
bjp news3 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध2 years agoकार्य क्षेत्र से घर जाने के दौरान रास्ते से गायब पत्रकार विशाल शर्मा की मौत, परिवार में मचा कोहराम
-
अपराध3 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending2 years agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
