खेल
स्टेट योगासन चैम्पियनशिप में इन्दु, कनिका, सिमरन और आर्यान्शी ने जीते चार पदक
धनौरा/अमरोहा (सब का सपना):- उत्तर प्रदेश योगासन स्पोर्ट एसोसिएशन द्वारा आयोजित छठी राज्य स्तरीय महिला योगासन स्पोर्ट चैंपियनशिप आगरा के डॉ एम पी एस वर्ल्ड स्कूल में संपन्न हुई। जिसमें 200 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। जनपद अमरोहा से 12 खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया था।
इस प्रतियोगिता में अलग अलग आयु वर्ग में 4 इवेंट आयोजित किये गए। जिसमे जनपद अमरोहा के बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 2 गोल्ड और 2 सिल्वर मेडल सहित कुल 4 मैडल जीतकर अपना परचम लहराया।
जनपद अमरोहा से कन्या गुरुकुल की छात्रा कनिका ने कलात्मक योगासन एकल में स्वर्ण पदक और इन्दु माथुरिया ने रजत पदक जीता। कलात्मक योगासन युगल में भी कनिका और इन्दु की जोड़ी ने स्वर्ण पदक जीता। तालात्मक योगासन युगल में आर्यान्शी स्वामी और सिमरन की जोड़ी ने रजत पदक जीतकर जनपद का नाम रोशन किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित केन्द्रीय राज्य मन्त्री एस पी सिंह बघेल व उत्तर प्रदेश योगासन स्पोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष ऋषिपाल सिंह और सचिव रोहित कौशिक आदि ने सभी खिलाड़ियों को मैडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर आगरा में अमरोहा जनपद की टीम के साथ उपस्थित डिस्ट्रिक्ट योगासन स्पोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ जोगिन्द्र सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि जनपद अमरोहा के कन्या गुरुकुल चोटीपुरा के योगासन खिलाड़ी पिछले कई वर्षों से योगासन खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। और इस बार भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 4 मेडल जनपद को दिलाये हैं। कन्या गुरुकुल चोटीपुरा की प्राचार्या डॉ सुमेधा ने भी बच्चों की जीत पर बधाई दी।
उन्होंने कहा कि गुरुकुल के बच्चे प्रतिवर्ष योगासन में मैडल जीत कर गुरुकुल ही नहीं पूरे जनपद का सम्मान बढ़ा रहे हैं। अप्रैल माह में दिल्ली में हुई एशियन चैंपियनशिप में भी गुरुकुल की छात्रा आर्यान्शी ने स्वर्ण पदक जीता था। टीम के साथ उपस्थित टीम मैनेजर मुनेन्द्र सिंह व कोच पूनम शर्मा ने भी बच्चों की इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर की।
-
bjp news2 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध2 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending1 year agoउत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट (उपज) की कार्यकारिणी बैठक संपन्न
-
Trending1 year agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
