Connect with us

Trending

इजरायली तकनीक से तैयार होंगी हाईटेक नर्सरी में सब्जियों की पौध

Published

on

अमरोहा/यूपी जिला उद्यान अधिकारी अमरोहा ने जानकारी देते हुए कहा कि जनपद में शाकभाजी फसलों का उत्पादन करने वाले कृषकों गजरौला में कृषि विज्ञान केन्द्र, ग्राम तारापुर फार्म पर 1.0 हेक्टेयर क्षेत्रफल में उद्यान विभाग, अमरोहा द्वारा शासन की मंशा के अनुरुप हाईटेक नर्सरी तैयार की जा रही है. जिसमें धनराशि रु०- 1.28 करोड़ का व्यय होगा। हाईटेक नर्सरी में प्रतिवर्ष 15 लाख सब्जी पौधों का उत्पादन किया जायेगा। नर्सरी बनाने का मुख्य उद्देश्य किसानों को लाभ पहुंचाना है। नर्सरी पर उत्पादित गुणवत्तायुक्त सब्जियों की पौध से किसानों की आय में वृद्धि होगी, क्योंकि पॉली हाउस के रूप में तैयार होने वाली हाईटेक नर्सरी में पौधों का उत्पादन करने पर पौधों का खराब होने का खतरा नहीं रहेगा। आमतौर पर बारिश अथवा गर्मी से पौधों के खराब होने का डर बना रहता है। पौधों के खराब होने पर पुनः कृषकों द्वारा पौध तैयार की जाती है अथवा स्वस्थ पौध तैयार नहीं हो पाती है, परन्तु पॉली हाउस में तैयार होने वाली पीच में इस तरहा का खतरा नहीं होगा। यहां कृषि वैज्ञानिकों, उद्यान वैज्ञानिकों एवं कृषि रक्षा विशेषज्ञों की देखरेख में पौधों तैयार होगी। पौध रोगमुक्त होने से कृषकों को उत्पादन अच्छा मिलने के साथ बाजार में मूल्य भी अच्छा प्राप्त होगा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending