Connect with us

Blog

कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय मासिक उद्योग बन्धु की बैठक का किया गया आयोजन

Published

on

Amroha/up जिलाधिकारी ने उद्योग बंधुओं की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुना और संबंधित अधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि उद्योग बंधुओं की किसी भी समस्या में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी प्राथमिकता के साथ उनकी समस्याओं का निस्तारण हो। जिलाधिकारी ने कहा कि उद्यमियों को एक अच्छा माहौल दें ताकि भयमुक्त होकर अपना उद्यम लगा सकें । कहा कि उनकी हर समस्या का समाधान प्राथमिकता के साथ हो । इस अवसर पर जिलाधिकारी ने उद्यमियों से संबंधित पूर्व बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन सम्बन्धी जानकारी हासिल कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया । बिजली विभाग द्वारा दिए जाने वाले बुनकरों को सब्सिडी के संबंध में जिलाधिकारी ने कहा कि अगली बैठक में पूरी रिपोर्ट प्रस्तुत किया जाए प्राथमिकता के साथ जिन बुनकरों का सब्सिडी बकाया है उनकी सब्सिडी दिया जाए पूरी लिस्ट लेकर अधिशासी अभियंता विद्दुत अगली बैठक में आएंगे । जिलाधिकारी ने कहा कि सभी बिंदुओं को प्राथमिकता के साथ निस्तारण कराया जाए आज जो बिंदु उठाए गए हैं उनका निस्तारण हर हाल में अगली बैठक तक अवश्य हो जाए । उद्योग कर्मियों की समस्याओं के निस्तारण को प्राथमिकता से लिया जाए ।

। जिलाधिकारी ने सभी उद्योग बन्धुओं को आश्वासन दिलाते हुये कहा कि जनपद में बिना भय के उद्योग इकाईयां लगाये और उन्हें रूचितापूर्ण संचालित करें। किसी भी प्रकार की समस्या हो समाधान किया जायेगा।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री अश्वनी कुमार मिश्र अपर जिलाधिकारी श्री सुरेंद्र सिंह उपनिदेशक कृषि जिला पूर्ति अधिकारी उपायुक्त उद्दोग सहित अन्य संबंधित औद्योगिक क्षेत्र के प्रतिनिधि उददमी बंधु उपस्थित रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending