उत्तर प्रदेश
राधा रानी मंदिर पर शुरू की गई रोप वे के माध्यम से यात्रा, मंडल आयुक्त रितु माहेश्वरी ने भी किया सफर तय
मथुरा(सब का सपना) राजकुमार गुप्ता:- मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी ने रोप वे के माध्यम से श्री राधा रानी मंदिर तक के सफर को तय किया। मंडलायुक्त ने बरसाना के विश्व प्रसिद्ध श्री राधा रानी मंदिर के दर्शन कर विधि विधान से पूजा अर्चना की। उन्होंने रोप वे के प्रबंधक को होल्डिंग एरिया में अतिरिक्त शेड की व्यवस्था तथा लाइट लगवाने के निर्देश दिए।दर्शन के पश्चात् मंडलायुक्त ने पैदल श्री राधा रानी मंदिर जी से जयपुर मंदिर होते हुए बरसाना थाने तक का निरीक्षण किया।
उन्होंने मार्ग पर श्रद्धालुओं की सुविधाओं हेतु निर्माणाधीन कार्यों का अवलोकन किया, जिसमें शेड, वॉटर एटीम / कियॉस्क, होल्डिंग एरिया, सिटिंग एरिया, शौचालय, पार्क, गजीबो आदि का जायजा लिया। उन्होंने बरसाना में मथुरा वृन्दावन विकास प्राधिकरण द्वारा नगरीय अवस्थापना से कराए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उपाध्यक्ष मथुरा वृन्दावन विकास प्राधिकरण श्याम बहादुर सिंह ने अवगत कराया कि मंदिर को आने वाले मार्ग पर लगभग 650 मीटर पर शेड की व्यवस्था की जा रही है। एक शेड लगभग 300 मीटर तथा दूसरा शेड लगभग 350 मीटर का है। उन्होंने बताया कि बरसाना में श्रद्धालुओं की सुविधाओं हेतु 12 वॉटर एटीम / कियॉस्क बनाए जा रहे है, जिसमें निरीक्षण मार्ग में 2 वॉटर एटीम/ कियॉस्क को मंडलायुक्त ने देखा।
मंडलायुक्त ने निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं एवं दर्शनार्थियों की सुविधा हेतु उक्त कार्य को शीघ्र पूर्ण किया जाए तथा कार्य व्यवस्थित होना चाहिए जिससे श्रद्धालुओं को आवागमन में परेशानी न हो।मंडलायुक्त ने बरसाना थाना के निकट सांखी खोर का ब्रह्मचंल पर्वत का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण को निर्देश दिए कि इसका प्रस्ताव बनाया जाए। इसकी तार फैंसिंग कराई जाए, जिसकी सुंदरता बनी रहे और इसको कैसे डेवलपमेंट किया जा सके इसकी कार्य योजना बनाई जाए। उद्यान विभाग से वार्ता कर ब्रह्मचंल पर्वत पर पार्किंग का प्रस्ताव बनाया जाए तथा सिंह की पौर पर शौचालय बनाया जाए।मंडलायुक्त ने प्रिया कुंड का निरीक्षण किया।
निरीक्षण में अधिशासी अभियंता मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण को निर्देश दिए कि स्थान चिन्हित करते हुए श्रद्धालुओं के बैठने हेतु बेंच बनाई जाएं तथा अच्छी लोकेशन डिसाइड करते हुए गज़ीबों बनाया जाए जहां से प्रिया कुंड का अच्छा व्यू दिख सके।निरीक्षण में जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह, उपाध्यक्ष मथुरा वृन्दावन विकास प्राधिकरण श्याम बहादुर सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व योगानंद पांडेय, सचिव अरविंद कुमार द्विवेदी, ओ.एस.डी प्रसन्न द्विवेदी, डिप्टी कलेक्टर राज कुमार भास्कर, क्षेत्राधिकारी आलोक कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
-
bjp news2 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध2 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending1 year agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
-
Trending1 year agoउत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट (उपज) की कार्यकारिणी बैठक संपन्न
