Connect with us

Trending

भूमाफियाओं का खेल 35 साल पहले बने मकान की करा ली रजिस्ट्री अब दे रहे धमकी

Published

on

गजरौला/अमरोहा:- उत्तर प्रदेश में योगी सरकार बनने के बाद भूमाफियाओं और गुंडो का सफाया हो रहा है। लेकिन उसके बाद भी कुछ भूमाफिया सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। आपको बता दे की नगर पालिका गजरौला के मोहल्ला नाईपुरा में निर्मला पत्नी प्रतपाल का परिवार रहता है। जिसमें निर्मला ने थाने में एक शिकायती पत्र देकर पुलिस प्रशासन से अपनी जान माल की सुरक्षा करने की गुहार लगाई है। प्रार्थना पत्र में लिखा है की नगर पालिका क्षेत्र के ही चमन सिंह जो कि नगर पालिका के पूर्व कर्मचारी हैं। अमित कुमार जो वर्तमान में वार्ड मेंबर हैं और तिलक राज, साबिर अली व कुछ अज्ञात लोग उनके मकान पर आते हैं और मकान ना खाली करने की स्थिति में उन्हें जान से मारने की धमकी देते हैं। कहते हैं कि या तो मकान खाली कर दो नहीं तो हम को मकान खाली कराना अच्छे तरीके से आता है। ऐसे में प्रार्थनी कहती है कि उन्हें इन भूमाफियाओं से लगातार खतरा बना हुआ है और उन्होंने इसीलिए पुलीस प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगाई है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending