Trending
अंतिम संस्कार में गए युवक की डूब कर मौत तलाश जारी
24 घंटे बाद भी नहीं मिली शिवयंत शर्मा की डेड बॉडी
आदमपुर/अमरोहा:- थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 80 वर्षीय बुजुर्ग का बीमारी के चलते निधन हो गया। इसके बाद उन्हें अंतिम संस्कार के लिए गंगा घाट पर ले जाया गया। जहां अंतिम संस्कार करने के बाद गंगा स्नान कर रहें दो युवक गंगा में डूब गए। जिनमें से गांव के ही व्यक्ति द्वारा एक युवक को बचा लिया गया। वहीं दूसरे युवक की गंगा में अभी भी तलाश जारी है।

गंगा में डेड बॉडी तलाश करते पुलिस बल के जवान
आपको बता दें कि रविवार को सुबह नो बजे थाना क्षेत्र आदमपुर के गांव बुखारीपुर निवासी मुरारी गिरी उम्र लगभग 80 वर्षीय का बीमारी के चलते निधन हो गया था। इसके बाद उन्हें अंतिम दाह संस्कार के लिए बुलंदशहर जनपद स्थित अनूपशहर मस्तराम गंगा घाट पर ले जाया गया। जहां अग्नि दहन करने के बाद मृतक के साथ गए ग्रामीण गंगा में स्नान करने लगे। स्नान करने के दौरान गांव के ही दो युवक शिवयंत पुत्र कांति शर्मा व वसीम पुत्र मुनव्वर गंगा में डूब गए। जिसमे गांव के ही मूलचंद गिरी के द्वारा वसीम को तो बचा लिया गया लेकिन शिवयंत गंगा में समा गए। गोताखोरों और पुलिस की मदद से लगातार तलाश गंगा में जारी है। लेकिन 24 घंटे गुजरने के बाद भी डेड बॉडी नहीं मिल सकी। वहीं दूसरी तरफ परिवार जनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
-
bjp news3 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध2 years agoकार्य क्षेत्र से घर जाने के दौरान रास्ते से गायब पत्रकार विशाल शर्मा की मौत, परिवार में मचा कोहराम
-
अपराध3 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending2 years agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
