राष्ट्रीय
नौगांव सादात के मोहल्ला अलीनगर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुनी मन की बात
नौगांव सादात (सब का सपना):- नगर पंचायत क्षेत्र के मोहल्ला अलीनगर में भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय महासंपर्क अभियान विभाग के जिला संयोजक, पूर्व जिला मंत्री वीरेंद्र सिंह सैनी ने अपने आवास पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 122 वा एपिसोड “मन की बात” कार्यक्रम रेडियो के माध्यम से सुना । पीएम ने मन की बात कार्यक्रम की शुरुआत मैं उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के बारे में बात की । उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ एक सैन्य मिशन नहीं है । यह हमारे संकल्प साहस और बदलते भारत की तस्वीर है ।और इस तस्वीर को पूरे देश को देशभक्ति के भावों से भर दिया है, तिरंगे में रंग दिया है। पीएम ने भारतीय सेना के पराक्रम की भी सराहना की ।
उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने आतंकवाद के खिलाफ कड़ा प्रहार किया । और इस ऑपरेशन सिंदूर को देशभक्ति की भावना से भर दिया । देश के अलग-अलग हिस्सों में लोग तिरंगा यात्रा निकाल रहे हैं। पीएम ने कहा ऑपरेशन सिंदूर ने देश के लोगों को इतना प्रभावित किया। कि कई परिवारों ने इसे अपने जीवन का हिस्सा बना लिया । बिहार के कटिहार में,यूपी के कुशीनगर में, और भी कई शहरों में उस दौरान जन्म लेने वाले बच्चों का नाम “सिंदूर” रखा गया है ।ऑपरेशन सिंदूर को लेकर सोशल मीडिया पर कविताएं लिखी जा रही है संकल्प गीत गाए जा रहे हैं। छोटे-छोटे बच्चे पेंटिंग्स बना रहे हैं। जिनमें बड़े संदेश छुपे हैं। देश के कई शहरों में गांवों में, छोटे-छोटे कस्बों में तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही हैं। इस अवसर पर भाजपा नेता वीरेंद्र सिंह सैनी, मयंक कुमार, सुनील कुमार,रंजीत कुमार, विपिन कुमार, जितेंद्र कुमार आदि कार्यकर्ता मौजूद है
-
bjp news2 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध2 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending1 year agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
-
Trending1 year agoउत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट (उपज) की कार्यकारिणी बैठक संपन्न
