Connect with us

Sambhal news

Sambhal News- रात के सन्नाटे में पशु चोरी, घर के पास से खोलकर ले गया अज्ञात चोर

Published

on

बहजोई/संभल(सब का सपना):- जनपद के थाना बहजोई क्षेत्र में पशु चोरी का मामला सामने आया है। गल्ला मंडी के पीछे रहने वाले आबिद अली पुत्र जाहिद अली ने थाना बहजोई में तहरीर देकर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ करीब ढाई वर्ष के कटरे को चोरी कर ले जाने की शिकायत की है। पीड़ित ने पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।


पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार आबिद अली का घर गल्ला मंडी के पीछे स्थित है। उनके घर के बराबर में एक पिलोट है, जहां वह अपने कटरे के साथ सो रहे थे। बताया गया कि 2 अक्टूबर की रात करीब 3:30 बजे वह कुछ समय के लिए शौचालय चले गए। इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति उनके करीब ढाई वर्ष के कटरे को खोलकर वहां से ले गया।
शौचालय से वापस लौटने पर जब आबिद अली ने कटरे को वहां नहीं देखा तो उन्होंने आसपास तथा संभावित स्थानों पर उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका। काफी प्रयास के बाद भी कटरा नहीं मिलने पर पीड़ित ने रविवार को थाना बहजोई पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी।
पीड़ित ने पुलिस से मामले की रिपोर्ट दर्ज कर अज्ञात आरोपी की तलाश करने तथा चोरी हुए कटरे को बरामद कराने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Trending