bjp news
महेश सिंह खड्गवंशी ने ब्रजघाट भाजपा प्रत्याशी कंवर सिंह तंवर का किया स्वागत
अमरोहा/यूपी:- भारतीय जनता पार्टी के द्वारा जारी 2024 लोकसभा उम्मीदवारों की सूची में अमरोहा लोकसभा से 2014 से 2019 तक सांसद रहे कंवर सिंह तंवर को पार्टी ने फिर से तीसरी बार प्रत्याशी बनाकर अमरोहा लोकसभा भेजा है। जैसे ही पार्टी के द्वारा अमरोहा लोकसभा से सांसद चौधरी कंवर सिंह तंवर को प्रत्याशी बनाया गया। वैसे ही कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ उठी। इसी क्रम में रविवार को हसनपुर विधानसभा क्षेत्र के रहने वाले महेश सिंह खड़कवंशी ने ब्रजघाट भाजपा प्रत्याशी कंवर सिंह तंवर का स्वागत किया। साथ ही महेश सिंह खड़कवंशी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के द्वारा तीसरी बार फिर से चौधरी कंवर सिंह तंवर पर भरोसा जताया गया है और हम पार्टी को भरोसा दिलाते हैं कि अमरोहा लोकसभा से भारतीय जनता पार्टी के द्वारा घोषित लोकसभा प्रत्याशी कंवर सिंह तंवर को जीताने का काम करेंगे। इस दौरान महेश सिंह खड्गवंशी, एडवोकेट गंगासरन खड़कवंशी अमित राणा व अनेकों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
-
bjp news2 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध2 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending1 year agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
-
Trending1 year agoउत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट (उपज) की कार्यकारिणी बैठक संपन्न
