Trending
औद्योगिक नगरी में प्रॉपर्टी डीलर की दिनदहाड़े हत्या, क्षेत्र मे दहशत का माहौल
गजरौला/अमरोहा सब का सपना) सौरभ गोस्वामी:- जनपद के औद्योगिक नगरी गजरौला में एफसीआई गोदाम के पास प्रॉपर्टी डीलर को दिन दहाड़े गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया। जिससे कि क्षेत्र में हड़कंप मच गया सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और सब का पंचनामा पर पीएम के लिए भेज दिया गया पुलिस जांच पड़ताल के लिए जुटी हुई है।
औद्योगिक नगरी गजरौला के मोहल्ला मायापुरी निवासी विक्रम सिंह पुत्र अतर सिंह प्रॉपर्टी डीलर का कार्य करते थे। सोमवार दोपहर लगभग 12:30 उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। जब घटनाक्रम की जानकारी विक्रम सिंह के परिवार वालों को लगी तो उनका रो-रो कर बुरा हाल हो गया। हालांकि विक्रम की पत्नी कश्मीरी देवी ने बताया है कि वह सुबह घर से किसी कार्य के लिए बाहर गए थे और उन्हें लगभग 12:30 बजे यह पता चला कि उनके पति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली लगने की सूचना मिलते ही पुलिस महकमें हड़कंप मच गया और जनपद के अपर पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार, सीओ धनोरा, थाना प्रभारी सुधीर कुमार, क्राइम इंस्पेक्टर जितेंद्र बालियान भी मौके पर पहुंच गए।
इसके बाद मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी गई वही दिनदहाड़े हुए गोलीकांड से क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है और परिवार जनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए नाकाबंदी करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है बताया जाता है कि मामला प्रॉपर्टी विवाद से जुड़ा हुआ है खबर लिखे जाने तक मृतक के शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था। वहीं सीओ धनोरा ने बताया की जैसे ही गोली लगने की सूचना प्राप्त हुई तुरंत कार्रवाई करते हुए नाकाबंदी की गई और एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल मुकदमा पंजीकृत कर पूछताछ जारी है।
-
bjp news2 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध2 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending1 year agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
-
Trending1 year agoउत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट (उपज) की कार्यकारिणी बैठक संपन्न
