Connect with us

Trending

नेहरू आधुनिक भारत के निर्माता कांग्रेस ही भाजपा का विकल्प : जियाउर्रहमान

Published

on

कांग्रेस ने मनाई पंडित नेहरू की जयंती गांव-गांव पहुंचाएंगे कांग्रेस का संदेश

शिकारपुर मनोज गिरि (सब का सपना:- आधुनिक भारत के निर्माता पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की 135 वीं जयंती पर कांग्रेस ने कार्यालय पर चाचा नेहरू को श्रद्धांजलि अर्पित की और देश के लिए किए गए उनके कार्यों को याद किया कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेस नेताओं ने पंडित नेहरू के नीतियों और विचारों को गांव गांव तक पहुंचाने का संकल्प लिया शहर अध्यक्ष प्रशांत बाल्मिकी, और वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष चौधरी नरेन्द्र सिंह, ने कहा कि पंडित नेहरू ने देश को प्रेम और सत्ता का रास्ता दिखाया और आजादी के बाद आज के आधुनिक भारत की नींव रखी ।

उन्होंने कहा कि देश को विकसित बनाना और किसानों का सम्मान और सुरक्षा उनका सपना था उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेहरू के सपनों के भारत को बनाने के लिए संकल्पित है पूर्व विधायक प्रत्याशी, युवा प्रदेश उपाध्यक्ष जियाउर्रहमान एड, ने कहा कि पंडित नेहरू आधुनिक भारत के निर्माता थे उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ, सड़क, रोजगार से लेकर विज्ञान तक नेहरू ने भारत को मजबूत बनाया था उन्होंने कहा कि अन्तराष्ट्रीय स्तर से लेकर गांव के किसान और नौजवान, गरीब व्यक्ति तक नेहरू को सोच के मुख्य बिंदु थे उन्होंने कहा कि आज नेता विपक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी नेहरू के सपनों के भारत को बनाने के लिए प्रयासरत है उन्होंने कहा कि भाजपा की नफरती सोच का विकल्प सिर्फ कांग्रेस और नेहरू गांधी की विचारधारा है

उन्होंने कहा कि नफरत फैलाकर और आपसी भाईचारा खत्म करके देश का विकास नहीं किया जा सकता पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष गांधी, वरिष्ठ नेता मुनीर अकबर, और देवेन्द्र शर्मा, ने कहा कि गांव गांव तक नेहरू और कांग्रेस का सन्देश पहुंचाएंगे उन्होंने कहा कि बुलंदशहर से नेहरू की का विशेष लगाव था कई बार वह यहां आए पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि देने वालों में शहर अध्यक्ष प्रशान्त बाल्मिकी, नरेन्द्र चौधरी, शिकारपुर से पूर्व विधायक प्रत्याशी जियाउर्रहमान एडवोकेट, पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष गांधी, मुनीर अकबर, कैफी फैसल, आदर्श देव शर्मा, मनीष चतुर्वेदी, शुजात अली, शिवम वशिष्ठ, किशन चौधरी, आरिफ कुरैशी, एचएम सिंध, अनिल कुमार, सुरेंद्र उपाध्याय, सादिक सैफी, नावेद खान, शशिभूषण शर्मा, आदि मौजूद रहे ।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending