Trending
विज्डम वर्ल्ड स्कूल में पंडित जवाहर लाल नेहरू का जन्मोत्सव बाल दिवस के रूप में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया
शिकारपुर (मनोज गिरि) सब का सपना:- नगर के विज्डम वर्ल्ड स्कूल में पंडित जवाहर लाल नेहरू का जन्मोत्सव बाल दिवस के रूप में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया इस अवसर पर शिक्षक-शिक्षिकाओं ने एक विशेष सभा का आयोजन किया,
जिसमें उन्होंने प्रार्थना, प्रतिज्ञा, प्रश्नोत्तरी, शिक्षाप्रद गीत, बालदिवस के उपलक्ष्य में भाषण आदि प्रस्तुत किए जिसे देखकर बच्चों ने अत्यंत आनंद व अनुभूति के साथ तालियों की गड़गड़ाहट से अपनी खुशी जाहिर की इस अवसर पर विद्यालय के नन्हें-मुन्हें छात्र-छात्राओं विभिन्न प्रकार के खेल व गतिविधियों जिसमें म्यूजिकल चेयर, बैलून रेस, सोलर सिस्टम, न्यूज पेपर रेस, बैडमिंटन, खो-खो, मिक्की माउस, मूवी शो, में आदि का आयोजन किया गया साथ ही स्कूल अध्यक्ष संजय जैन, व विद्यालय के प्रधानाचार्य राजकुमार तेवतिया, ने सभी विद्यार्थियों को बाल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए पं. जवाहर लाल नेहरू के त्याग, देश-प्रेम व कर्त्तव्यनिष्ठा से प्रेरणा लेते हुए अपने जीवन को सफल व कामयाब बनाने हेतु प्रेरित किया कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के संयोजक अनूप शर्मा, संयोजिका अर्चना चौधरी, लक्ष्मी ठाकुर, फरहीन, अमर गर्ग, लवली शर्मा, नीतू शर्मा, चांदनी भारद्वाज, भूमि सक्सेना, आदि अध्यापक व अध्यापिकाएं का योगदान रहा कार्य का समापन विद्यालय के छात्र-छात्राओं को चॉकलेट, कैंडी, आदि वितरित करके किया गया ।
-
bjp news3 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध2 years agoकार्य क्षेत्र से घर जाने के दौरान रास्ते से गायब पत्रकार विशाल शर्मा की मौत, परिवार में मचा कोहराम
-
अपराध3 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending2 years agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
