राजनीति
सैल्यूट तिरंगा मुरादाबाद मण्डल के मीडिया प्रभारी बने ओमपाल यादव
अमरोहा (सं.सु.):- शनिवार को राष्ट्रवादी संगठन सैल्यूट तिरंगा के प्रदेश अध्यक्ष रूपेंद्र सिंह रोमी ने ओमपाल यादव को मनोनीत करते हुए उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मण्डल के मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी है।
रोमी चौधरी ने बताया कि राष्ट्रवादी संगठन सैल्यूट तिरंगा देश का समर्पित संगठन है। जिसमें हुतात्मा सैनिकों के प्रति सम्मान, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम, महिलाओं के प्रति सम्मान, जनसंख्या नियंत्रण के लिए कानून लाना आदि प्रमुख कार्य शामिल है।
वहीं ओमपाल यादव ने संगठन में मुरादाबाद मण्डल मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी संभालते हुए कहा कि सैल्यूट तिरंगा संगठन निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर हो रहा है और शीघ्र ही हम सभी के प्रयास से आगे बढ़ रहा है। सैल्यूट तिरंगा, एक राष्ट्रवादी संगठन है जिसने अपने स्थापना के मात्र छः वर्षों के कार्यकाल के दौरान देश के लगभग सभी राज्यों में अपनी गतिविधियों के माध्यम से राष्ट्रवाद का भाव जागरण कर अपनी पहचान बना ली है। इस संगठन से जुड़कर में अत्यंत गौरवान्वित महसूस कर रहा हूँ। आने वाले समय में संगठन की स्थिति एवं पहचान और भी सुदृढ़ हो, मैं संगठन और उत्तर प्रदेश अध्यक्ष रोमी चौधरी का आभार व्यक्त करता हूँ।
-
bjp news2 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध2 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending1 year agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
-
Trending1 year agoउत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट (उपज) की कार्यकारिणी बैठक संपन्न
